फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Cheating in name of Bhasma Aarti in Mahakal Temple; Thugs got permission made in name of Ujjain Commissioner

Ujjain News: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर ठगी; उज्जैन कमिश्नर के नाम से परमिशन बनवाई ठगों ने

Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM IST
सार

Cheating In Mahakal Temple: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं से ठगी होने का मामला सामने आया है। हैरत की बात तो यह है कि इन श्रद्धालुओं की जो परमिशन बनी है, वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम से बनवाई गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Cheating in name of Bhasma Aarti in Mahakal Temple; Thugs got permission made in name of Ujjain Commissioner
भस्म आरती के नाम पर दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं से ठगी की गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां भस्म आरती दिखाने की परमिशन की एवज में दिल्ली के तीन दर्शनार्थियों से छह हजार रुपये वसूले गए। यह परमिशन उज्जैन विकास प्राधिकरण के नाम से बनवाई गई है। मंदिर समिति पूरे मामले की जांच करवाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

 
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर होने वाली ठगी की घटनाएं थम ही नहीं रही हैं। इस बार फिर दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं से भस्म आरती में परमिशन के नाम पर छह हजार रुपये वसूले गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि इन श्रद्धालुओं की जो परमिशन बनी है, वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के नाम से बनवाई गई है। फिलहाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खुद उज्जैन कमिश्नर हैं। बेखौफ ठगों ने उज्जैन संभागायुक्त के नाम पर ही भस्म आरती की परमिशन बनवाकर तीन श्रद्धालुओं से छह हजार रुपए वसूल लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार अलसुबह हुई भस्म आरती में दिल्ली से आए तीन श्रद्धालु आलोक कुमार, ध्रुव कुमार और दीपांशु शर्मा शामिल होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मंदिर से जुड़े किसी पुरोहित के माध्यम से भस्म आरती की परमिशन बनवाई। भस्म आरती की यह परमिशन अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण के नाम से जारी हुई है। श्रद्धालुओं ने भस्म आरती के दर्शन का लाभ भी ले लिया।


सूत्रों के मुताबिक, जब मंदिर परिसर में इस घटना के बारे में चर्चा चली तो मामला उजागर हुआ। चूंकि परमिशन कराने वाला कोई पंडे-पुजारी से जुड़ा व्यक्ति है, इस कारण खुलकर कोई नहीं बोला। लेकिन संभाग आयुक्त (विकास प्राधिकरण अध्यक्ष) के नाम से परमिशन कराई थी, इस कारण प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया।

इधर, कलेक्टर ने इस मामले में मंदिर समिति के जिम्मेदारों को तलब किया तो पूरे मामले की जांच शुरू हो गई। वहीं, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति इस मामले में जांच के बाद मामला दर्ज करवाने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed