{"_id":"6434e957d8532059430846a3","slug":"changes-in-the-darshan-system-of-mahakal-ban-on-entry-of-common-devotees-removed-devotees-happy-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक हटी, भक्त हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक हटी, भक्त हुए खुश
Tue, 11 Apr 2023 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:30 AM IST
सार
प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के कारण मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। लेकिन यह कथा समाप्त होते ही मंगलवार सुबह से 1500 की रसीद कटवाकर मंदिर के गर्भगृह में होने वाले प्रवेश को फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाबा के दर्शन कर श्रद्धालु हुए खुश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में फिर एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें लगभग एक सप्ताह से मंदिर के गर्भगृह में लगे आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक को हटाते हुए फिर 1500 की रसीद के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक जीवन मोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन में आयोजित सीहोर वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के कारण मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। लेकिन यह कथा समाप्त होते ही मंगलवार सुबह से 1500 की रसीद कटवाकर मंदिर के गर्भगृह में होने वाले प्रवेश को फिर से शुरू कर दिया गया है। आज से गर्भगृह में शुरू हुए प्रवेश के बाद श्रद्धालु खुश नजर आए।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट के लिए लगाए काउंटर
बताया जा रहा है कि मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए अब तक कटाई जाने वाली 250 की रसीद के लिए भी विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालु ऑनलाइन इन टिकटों का क्रय कर सकते हैं।
गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धालु हुए खुश
1500 की टिकट कटवाकर श्री महाकालेश्वर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि ऐसा नहीं सोचा था कि भगवान के इतने दिव्य, अलौकिक दर्शन हो पाएंगे।