फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Car drivers created ruckus in Freeganj, one broke the boundary wall, the other entered the general store

Ujjain: फ्रीगंज में कार चालकों ने मचाया उत्पात, एक ने पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़ी, दूसरी जनरल स्टोर में घुसी

Sun, 23 Apr 2023 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

उज्जैन के फ्री गंज में रविवार सुबह दो कार चालकों ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया। एक कार चालक ने पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़ दी, तो वहीं दूसरा कार चालक एक जनरल स्टोर में जा घुसा।

विज्ञापन
Car drivers created ruckus in Freeganj, one broke the boundary wall, the other entered the general store
दुकान में कार घुसने से हुई टूट-फूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रविवार सुबह शहीद पार्क पर दो कार चालकों ने तेज गति से वाहन चलाया और एक कार शहीद पार्क की बाउंड्रीवाल में जा घुसी, तो वहीं दूसरी कार एक जनरल स्टोर्स में जा घुसी, जिससे दुकान संचालक को काफी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि शहीद पार्क पर एक कार के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए शहीद पार्क की दीवार को तोड़ दिया है, जबकि एक कार शहीद पार्क स्थित चन्दनानी ब्रदर्स जनरल स्टोर्स की दुकान में घुस गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां यह सूचना सही पाई गई। पुलिस ने तुरंत दोनों कारों को जब्त करते हुए इस मामले में जानकारी जुटाना शुरू किया। फिलहाल माधवनगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सुबह घटना को देखने वाले लोगों का मानना है कि दोनों कार चालक आपस में रेस लगा रहे होंगे, उसी दौरान गाड़ी की गति पर संतुलन नहीं होने के कारण यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed