फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Car driver crushed two people passing by on foot

अरे बाप रे: कार चालक ने पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कुचला, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 02 Jan 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jan 2024 11:25 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के मक्सीरोड पर सुबह कोहरे के बीच तेजगति से दौड़ती कार ने पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कुचल दिया। इस भयानक दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Car driver crushed two people passing by on foot
कार चालक ने पैदल गुजर रहे 2 लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर पंचकुआ क्षेत्र में रहने वाला बाबू पिता गफूर खां (60) क्षेत्र की ही मस्जिद में सुबह नमाज पढ़ने गए हुए थे। जहां से वह मस्जिद के हाफिज महबूब के साथ पैदल घर की ओर लौट रहा थे। शंकरपुर में पीछे से तेजगति में आई अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। दोनों घायलों को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बाबू खां की मौत हो चुकी थी। महबूब घायल था, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। मामले में मर्ग कायम कर घायल के बयान दर्ज किये गये और मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार सुबह कोहरा अधिक होने से कार का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed