{"_id":"658fa6883128673f4e0f3caa","slug":"car-collides-with-divider-due-to-collision-with-truck-on-ujjain-agra-road-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain news: ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain news: ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Sat, 30 Dec 2023 11:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:29 AM IST
सार
Ujjain Road Accident : हादसा ट्रक से बचने का प्रयास करते समय हुआ। तेज रफ्तार ट्रक को आता देख कार चालक ने बचने का प्रयास किया, जिसमें ट्रक की टक्कर लगने पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाईडर से टकरा गई।
विज्ञापन
डिवाईडर से टकराई कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगररोड पर रफ्तार के कहर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। बीती रात 12.30 बजे के आगररोड तेज रफ्तार ट्रक से बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो को गंभीर चोंट लगी है, तीन मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने डिवाइडर से इको कार के टकराने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। कार में बगदूराम पिता रामलाल, विक्रम पिता रोडूलाल, आर्या पिता भगवान, लता पति कृष्णा और कुसुम पिता काशीराम सवार थे। सभी को चोट लगी थी, दो की हालत गंभीर थी। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं दो बगदूराम और विक्रम को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में घायलों ने बताया कि वह परिवार के युवक का रिश्ता देखने के लिए इंदौर गए थे। वहां से देर रात वापस डग राजस्थान लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक को आता देख बचने का प्रयास किया, जिसमें ट्रक की टक्कर लगने पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाईडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
