{"_id":"64a5960860bfcfff3d030335","slug":"block-president-of-congress-wrote-against-congress-district-president-remove-kamal-patel-save-the-party-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ उनके ही ब्लॉक अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, लिखा- कमल पटेल हटाओ पार्टी बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ उनके ही ब्लॉक अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, लिखा- कमल पटेल हटाओ पार्टी बचाओ
Wed, 05 Jul 2023 09:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:40 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कितना ही एकता की बात करे, पर उनकी पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद सामने आकर सारी हकीकत बयां कर रहे हैं। उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हीं की पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने एक पोस्ट डाली है, जो सियासी गर्मा बढ़ा रही है। पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस पोस्ट ने सियासी पारा चढ़ा रखा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के वायरल ऑडियो का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि इसके पहले ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हीं की पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने एक पोस्ट डाली है, जो सियासी गर्मा बढ़ा रही है। पोस्ट में एक्सीडेंट के राजीनामे के लाखों रुपये लेने के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर रुपयों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया (फेसबुक) पर झारड़ा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसोदिया ने एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल पटेल पर आरोप लगाया है कि पैसे नहीं दिए जाने पर लगातार उन्हें पद से हटाने की बात कही जा रही है जबकि 2 वर्षों से वे कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे हैं। 4 जुलाई की रात्रि को लगभग 8 से 9 के बीच सोशल मीडिया पर डाली गई। इस पोस्ट मे कमल पटेल हटाओ कांग्रेस बचाओ जैसी बात के साथ ही आरोप लगाए गए हैं कि जिला अध्यक्ष हमसे काम तो करवा लेते हैं लेकिन जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सभा सफल हो जाती है तो हमें किए गए कार्यों का कोई भुगतान नहीं करते हैं।
पोस्ट में लिखा गया है कि 2019 में राहुल गांधी की सभा के दौरान मेरे द्वारा 120 गाड़ी उज्जैन लाई गई थी, जिसको लेकर कुल 1,30,000 खर्च हुए थे लेकिन आज तक मुझे इसका रुपया नहीं दिया गया। सज्जनसिंह वर्मा की ट्रैक्टर रैली के दौरान मैं 50 ट्रैक्टर लेकर उज्जैन आया था जिसका 50,000 अभी तक मुझे नहीं मिला। आरोपों के साथ ही पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि कुछ समय पूर्व मुझे झारड़ा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद जिला अध्यक्ष मुझसे 50,000 की मांग कर रहे थे। मैंने जब पैसे नहीं दिए तो मुझ पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा और मुझे पद से भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजीनामे के पैसे भी खाने का आरोप
सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में इस बात का उल्लेख है कि कुछ वर्षों पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की रामलीला मैदान दिल्ली में एक रैली थी, जिसमें झारड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया और भी कई लोग दिल्ली जा रहे थे तभी हरियाणा में रेवाड़ी के समीप बस का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के समय जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने हमें भरोसा दिलाया था कि मैं तुम्हारा पूरा इलाज करवा लूंगा लेकिन दिल्ली में 50,000 का जो खर्चा आया उसे मैंने और एक अन्य साथी सुरेश सिसोदिया ने उठाया और उसके बाद 12000 की एंबुलेंस जिससे हम झारड़ा आए थे का रुपया हो या इंदौर में कराए गए इलाज की राशि अब तक हमें कुछ नहीं मिला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने एक्सीडेंट करने वाले बस मालिक से हमारा राजीनामा करवाया था। इलाज के लिए हमारे तीन लाख खर्चा हो गए लेकिन हमें आज तक कोई रुपया नहीं मिला और यह पूरा पैसा जिला अध्यक्ष कमल पटेल खा गया। इस पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के नाम पर इसलिए उगाही कर रहा है क्योंकि उनका कहना है कि मैंने भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए पहले दस लाख रुपये और बाद में बीस लाख रुपये दिए हैं।
आरोप सिद्ध कर दे तो खुद दे दूंगा इस्तीफा
सोशल मीडिया पर चल रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के खिलाफ पोस्ट को लेकर जब उनसे चर्चा की गई तो उनका कहना था कि झारडा ब्लॉक में काम न करने को लेकर काफी समय से ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर उन्हें मंगलवार को ही पद से हटा दिया गया है। पद से हटाने के बाद वे सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ झूठी और असत्य बातें लिख रहे हैं जो की पूरी तरह निराधार हैं। अगर मुझ पर एक भी आरोप सिद्ध होता है तो मैं खुद इस्तीफा देने को तैयार हूं।
पोस्ट डालने के बाद कर लिया मोबाइल बंद
इस पूरे मामले को लेकर जब झारड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया से चर्चा करने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9302545161 और 7697267395 पर चर्चा करना चाही गई तो यह नंबर बंद मिले। एक मोबाइल नंबर पर कुछ देर रिंग भी गई, लेकिन दूसरी ओर से किसी ने फोन नहीं उठाया।