फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   BJP candidate from Ujjain seat Anil Firoziya Income And Net Worth Details From Election Affidavit

Anil Firoziya Affidavit: हथियारों के शौकीन हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक फिरोजिया, पत्नी के पास इतने गहने

Tue, 23 Apr 2024 09:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Apr 2024 09:03 AM IST
सार

Anil Firoziya Affidavit: लोकसभा चुनाव में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से अनिल फिरोजिया भाजपा के टिकट पर दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। फिरोजिया करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उन्हें हथियारों का भी शौक है। पढ़िए, शपथ पत्र में दी गई जानकारी।

विज्ञापन
BJP candidate from Ujjain seat Anil Firoziya Income And Net Worth Details From Election Affidavit
Anil Firoziya Affidavit: भाजपा प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अनिल फिरोजिया करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। फिरोजिया के पास 16 लाख से अधिक मूल्य का सोना और एक लाख से अधिक मूल्य के चांदी के जेवर हैं। उनके पास तीन लाख से अधिक की एक विदेशी पिस्टल और 12 हजार रुपये की 315 बोर की बंदूक है। फिरोजिया की पत्नी के पास भी रिवाल्वर और एक बंदूक है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से अनिल फिरोजिया भाजपा के टिकट पर दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। 22 अप्रैल को फिरोजिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ दिए गए शपथ पत्र में फिरोजिया ने अपनी और पत्नी के नाम चल-अचल संपत्ति, बैंक में जमा राशि, बैंकों से लिए गए ऋण के साथ अन्य जानकारी भी दी है। अनिल फिरोजिया ने 1990 में माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके खिलाफ कोई भी अपराधिक प्रकरण नहीं है।
विज्ञापन


शपथ पत्र में फिरोजिया ने अपनी अचल संपत्ति 1 करोड़ 10 लाख 86 हजार बताई है, जबकि पत्नी के नाम 2 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये है। चल संपत्ति फिरोजिया के पास 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार और पत्नी के नाम से 1 करोड़ 55 लाख 17 हजार बताई है। फिरोजिया ने पत्नी के साथ साझेदारी में भूमि, भवन, भूखंड की जानकारी भी दी है, जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ 62 लाख 98 हजार है। पत्नी के नाम की संपत्ति का बाजार मूल्य 2 करोड़ 87 लाख 98 हजार है। फिरोजिया ने शपथ पत्र में विभिन्न बैंकों और अन्य से ऋण के रूप में एक करोड़ 32 लाख 52 हजार की देनदारी बताई है। उनकी पत्नी के नाम पर भी एक करोड़ 27 लाख 11 हजार रुपए की देनदारी विभिन्न बैंकों और अन्य पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजिया से ज्यादा सोना-चांदी पत्नी के पास
फिरोजिया ने शपथ पत्र में दिए गए जेवरात की विवरणिका में स्वयं के पास सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, कुल वजन 225 ग्राम सोना जिसका मूल्य 16 लाख 87 हजार 500 रुपये बताया है। 1 किलो 871 ग्राम चांदी मूल्य 1 लाख 55 हजार की बताई गई है, जबकि फिरोजिया की पत्नी के पास 800 ग्राम सोने के जेवर कुल मूल्य 60 लाख और 4 किलो चांदी के जेवर कुल मूल्य 3 लाख 30 हजार है।

पति-पत्नी दोनों के पास हथियार
अनिल फिरोजिया के पास एक 32 बोर की विदेशी पिस्टल जिसका मूल्य 3 लाख 96 हजार 800 रुपये है और एक 315 बंदूक जिसकी कीमत 12 हजार 980 रुपये है। पत्नी के नाम से 32 बोर रिवाल्वर मूल्य 70 हजार और एक 12 बोर बंदूक मूल्य 15 हजार रुपये है।


बैंकों में करोड़ों जमा हाथ में डेढ़ लाख
अनिल फिरोजिया के पास 1 लाख 58 हजार रुपये नकद हैं, जबकि विभिन्न बैंकों में एफडी, बीमा पॉलिसी, पोस्ट आफिस में जमा एक करोड़ 50 लाख 33 हजार रुपये हैं। उनकी पत्नी के नाम विभिन्न बैंकों में एक करोड़ 55 लाख 17 हजार रुपए की राशि जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed