{"_id":"63248cbdc7586a61a4640993","slug":"big-accident-in-ujjain-three-laborers-died-due-to-scorching-in-the-fire-in-poha-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में बड़ा हादसा, पोहा फैक्टरी में लगी आग में झुलसने से तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में बड़ा हादसा, पोहा फैक्टरी में लगी आग में झुलसने से तीन मजदूरों की मौत
Fri, 16 Sep 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
उज्जैन के नागझिरी इलाके की पोहा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। प्राथमिक सूचना के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाकर लोगों को बाहर निकाला गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। नागझिरी उद्योगपुरी स्थित पोहा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत बताई जा रही है। वहीं एक घायल की हालत गंभीर है। फिलहाल आग बुझा ली गई है, बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। उज्जैन के नागझिरी इलाके की पोहा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। प्राथमिक सूचना के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कई घायल भी हुए हैं, जिसमें एक महिला कर्मचारी की हालत गंभीर बताई गई है।
आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गई थीं। आग बुझने के बाद भीतर से झुलसे लोगों को निकाला गया। तीन शव बाहर निकाले गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह ने कहा कि पोहा फैक्ट्री में लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, लेकिन भीतर लाइट की कमी होने की वजह बचाव कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन
मृतकों के नाम दुर्गा पति राधेश्याम (45)ग्राम बोरखेड़ी आगर और ज्योतिबाई निवासी नागझिरी के पास राम मंदिर बताए गए हैं। तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सीमा नामक महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।