फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul will visit Baba Mahakal for the fourth time in 20 years

Bharat Jodo Nyay Yatra: महाकाल बाबा के दरबार में राहुल गांधी, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

Tue, 05 Mar 2024 05:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

MP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वे उज्जैन आए थे, तब भी उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul will visit Baba Mahakal for the fourth time in 20 years
राहुल गांधी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद रोड शो के रूप में उज्जैन की सड़कों पर निकले और सभा को संबोधित भी किया। पिछले 20 वर्षों में राहुल गांधी चौथी बार बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद रोड शो के माध्यम से लोगों से मिले। देवासगेट बस स्टैंड के समीप एक सभा को संबोधित किया। राहुल की इस यात्रा को लेकर शहर को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया था। कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मक्सी रोड से होते हुए उज्जैन पहुंची। यात्रा महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो के तौर पर पहुंची। वे वाहन में सवार रहकर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए लगातार आगे बढ़े। यात्रा के साथ वे बड़नगर मार्ग की तरफ चले गए। यात्रा का रात्रि विश्राम उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर इंगोरिया में होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता उज्जैन पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्ति में लीन नजर आए राहुल गांधी
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर पुष्प अर्पित किए। स्वस्तिवाचन के साथ तिलक लगवाया और हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर बाबा महाकाल का ध्यान भी किया।


चौथी बार बाबा महाकाल के दर्शन किए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पिछले 20 साल में चार बार बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। इससे पहले पांच अक्टूबर 2010 को कांग्रेस के सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। 29 अक्टूबर 2018 को संकल्प यात्रा के दौरान भी उन्होंने बाबा के दर्शन किए थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। इसके बाद पांच मार्च 2024 को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उज्जैन आए और उन्होंने दर्शन किए। 

नहीं हुआ महिलाओ से संवाद
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व में जो तैयारी की गई थी उसमें अचानक बदलाव किए गए। पहले बताया जा रहा था कि उज्जैन में यात्रा युवा अधिकार रैली के रूप में रहेगी, जिसमें राहुल गांधी अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही बड़नगर में महिला संवाद भी होना था। हालांकि, बाद में यह कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed