फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Before Rakshabandhan, the mayor gave a gift to women... Know what will be the benefit of this

Ujjain News: रक्षाबंधन के पहले महापौर ने महिलाओं को दी सौगात, जानिए इससे क्या होगा लाभ

Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर्व पर गत दो वर्षो के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें निशुल्क चलेंगी। महिलाएं निशुल्क सुगमता के साथ सफर कर सकेंगी।

विज्ञापन
Before Rakshabandhan, the mayor gave a gift to women... Know what will be the benefit of this
महिलाओं के लिए सौगात देते महापौर

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को उज्जैन महापौर की सौगात मिलने जा रही है। रक्षाबंधन के दिन गत दो वर्षों के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें महिलाओं के लिए निशुल्क चलेंगी।
विज्ञापन


यह बात महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्र. 35 के मंछामन कॉलोनी स्थित आनंद भवन में आयोजित जनसंवाद शिविर में कही। उन्होंने कहा कि उज्जैन पीएम स्वनिधि योजना में भी देश में प्रथम आया है। जनसंवाद शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविर के प्रारम्भ में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओ को 250 रुपये की अतिरिक्त सौगात दी है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आपके विधायक डॉ. मोहन यादव पर अब प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी हैै फिर भी वे आपकी समस्याओं के प्रति सजग हैं इसलिए जनसंवाद शिविरो का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed