फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal Ujjain Angareshwar Mahadev was decorated in the form of Harihar

Baba Mahakal Ujjain: हरिहर स्वरूप में हुआ अंगारेश्वर महादेव का श्रृंगार, 101 ढोलों की थाप पर की गई महाआरती

Tue, 21 Nov 2023 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

Baba Mahakal Ujjain: अंगारेश्वर महादेव का श्रृंगार हरिहर स्वरूप में किया गया। साथ ही 101 ढोलों की थाप पर महाआरती की गई और छप्पन भोग भी लगाया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal Ujjain Angareshwar Mahadev was decorated in the form of Harihar
अंगारेश्वर महादेव का श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों कई विशेष मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाया जा रहा है। मंगलवार को शिप्रा नदी के किनारे स्थित 84 महादेव में से एक श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर आंवला तिथि पर प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी विशेष हरिहर स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया। आरती में यहा 101 ढोल भी शामिल थे।

विज्ञापन


बता दें कि दीपावली के बाद आने वाले मंगलवार को विशेष रूप से अन्नकूट का आयोजन किया जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित मनीष उपाध्याय गुरु के मुताबिक, दूर-दूर से श्रद्धालु मंगलवार को दर्शन करने के लिए यहां आते हैं और मंगल के दोषों से मुक्ति पाते हैं। इसके साथ ही भात पूजा से विवाह दोष भी दूर होते हैं। भगवान अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भात पूजा का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन


पंडित रोहित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आंवला नवमी का मंगलवार के दिन का विशेष संयोग बना है और आंवला नवमी पर सभी मुहूर्त शुभ होते हैं। इसलिए सभी देवी-देवता को आज के दिन 56 भोग लगाया जाता है और महाआरती की जाती है। उसी के निमित में श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर भात पूजन, गुलाल पूजन, पंचामृत अभिषेक तथा जल अभिषेक कर आकर्षक हरिहर स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed