फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal Temple Ujjain Devotee of Chitrakoot offered silver jewelery to Mahakal

Baba Mahakal Temple Ujjain: चित्रकूट के भक्त ने महाकाल को अर्पित किया रजत आभूषण, चांदी का मुकुट और कुंडल चढ़ाया

Tue, 02 Jan 2024 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

Baba Mahakal Temple Ujjain: चित्रकूट के भक्त ने बाबा महाकाल को रजत आभूषण अर्पित किया। 2,120 ग्राम चांदी का मुकुट और कुंडल भगवान को चढ़ाया।

विज्ञापन
Baba Mahakal Temple Ujjain Devotee of Chitrakoot offered silver jewelery to Mahakal
भक्त ने महाकाल को अर्पित किया रजत आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से पधारे अमित द्विवेदी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि सचिन शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट, दो नग चांदी के कुंडल और एक नग बड़ा चम्मच भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया, जिसका कुल वजन 2120 ग्राम है।

विज्ञापन


इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई व दानदाता का सम्मान किया गया। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्न क्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि  में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी-पुजारी-पुरोहितों-मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed