फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal Mandir Pune devotee offered silver jewelery to Baba Mahakal

Baba Mahakal Mandir: पुणे के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाए रजत आभूषण, चांदी के मुकुट सहित ये चीजें की अर्पित

Mon, 20 Nov 2023 05:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

Baba Mahakal Mandir Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित बाबा महाकाल के मंदिर पर पुणे (महाराष्ट्र) से आए भक्त ने रजत आभूषण चढ़ाए। इनमें चांदी का मुकुट, मुंडमाला और कुंडल बाबा महाकाल को अर्पित किया।

विज्ञापन
Baba Mahakal Mandir Pune devotee offered silver jewelery to Baba Mahakal
बाबा महाकाल को चढ़ाए रजत आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से पधारे गौरी प्रसाद साहेब परदेसी द्वारा एक नग चांदी का मुकुट, एक नग चांदी की मुंडमाला (11 मुंडो की) और दो नग चांदी के कुंडल बाबा महाकाल को अर्पित किया गया। इनका कुल वजन सात हजार 182 ग्राम है।

विज्ञापन


बता दें कि इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठार प्रभारी शमनीष पांचाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निज सहायक प्रशांत त्रिपाठी द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं।
विज्ञापन




महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed