फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal gave the message of peace by writing Om on his forehead

Ujjain News: मस्तक पर ॐ लिखकर बाबा महाकाल ने दिया शांति का संदेश, भक्तों को दर्शन देने के लिए 4 बजे जागे

Tue, 17 Dec 2024 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 07:55 AM IST
सार

MP: भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल के शीश पर ॐ लगाया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal gave the message of peace by writing Om on his forehead
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मंगलवार सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का चंदन व त्रिपुंड लगाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर ॐ लगाकर शांति का संदेश दिया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल के शीश पर ॐ लगाया गया। जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार हुआ, जिसे सब देखते ही रह गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed