फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal dressed in the form of Shri Krishna in Ujjain

Ujjain: श्रीकृष्ण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; पहले मोर पंख से हुई साज-सज्जा फिर रमाई गई भस्म

Thu, 07 Sep 2023 08:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Sep 2023 08:51 AM IST
सार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व होने से भगवान महाकाल को मोर पंख और आभूषण अर्पित कर श्रीकृष्ण भगवान के स्वरूप में शृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed in the form of Shri Krishna in Ujjain
श्रीकृष्ण रूप में सजे बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जहां कृष्ण मंदिरों में भगवान का आकर्षक शृंगार किया जा रहा है। वहीं, इस पर्व की धूम बाबा महाकाल के आंगन में भी नजर आ रही है। आज सुबह भस्म आरती के दौरान पहले बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरूप में शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल ने भस्म रमाई। उनके इस दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। 

विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के तीन बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व होने से भगवान महाकाल को मोर पंख और आभूषण अर्पित कर श्रीकृष्ण भगवान के स्वरूप में शृंगार किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों अर्पित किए गए। मस्तक पर चंदन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।



सांध्य आरती में भी कृष्ण स्वरूप में सजे थे बाबा महाकाल
बताया जाता है कि बाबा महाकाल के दरबार में बुधवार से ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत हो गई थी। इसीलिए सांध्य आरती के समय भी बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरूप में ही शृंगार किया गया था। जिसका धर्म लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed