फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed in the charming form of Shri Krishna on Ekadashi

Ujjain: एकादशी पर श्री कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, हाथों में मुरली मस्तक पर दिखा वैष्णव तिलक

Sat, 25 Jan 2025 08:13 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 08:13 AM IST
सार

Ujjain: पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से श्री कॄष्ण के स्वरूप में आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ ही श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed in the charming form of Shri Krishna on Ekadashi
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

षटतिला एकादशी पर आज कालो के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान विशेष रूप से श्रंगारित हुए। इस दौरान बाबा महाकाल को श्री कृष्ण के स्वरूप में सजाया गया। इनके मस्तक पर वैष्णव तिलक, हाथों में मुरली से श्रंगार किया गया। जिसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय महाकाल जय श्री कृष्ण का उद्घोष भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखता ही रह गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह माघ कृष्ण पक्ष की षट्तिला एकादशी तिथि शनिवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से श्री कॄष्ण के स्वरूप में आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल के साथ ही श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

स्वीडन व ब्राजील से दर्शन करने आए श्रद्धालु
वाल्वो कंपनी का दल स्वीडन व ब्राजील से भारत में आया है। जिसके सदस्यों ने अपने भारत प्रवास के दौरान उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार प्रभारी चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका दुप्पटा व प्रसाद देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed