फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal dressed as Shri Ganesha during Bhasma Aarti

Ujjain: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया ॐ नमः शिवाय का त्रिपुंड

Wed, 08 May 2024 07:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 May 2024 07:52 AM IST
सार

Ujjain: आज भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में बाबा महाकाल को सजाया गया। इस दौरान उनके मस्तक पर ॐ नमः शिवाय का त्रिपुंड भी लगाया गया, जो तस्वीरों में आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed as Shri Ganesha during Bhasma Aarti
भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज अमावस्या तिथि पर बुधवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल के मस्तक ॐ नमः शिवाय का त्रिपुंड लगाया गया और बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन


श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed