फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal decorated with sun on his head and then in Bhasma Aarti

Ujjain News: मस्तक पर सजा सूर्य, भस्म आरती में राजश्री रूप में किया गया बाबा महाकाल का श्रृंगार

Sun, 06 Oct 2024 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 07:55 AM IST
सार

आज के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा, वह देखते ही रह गया। बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्रृंगार किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with sun on his head and then in Bhasma Aarti
मस्तक पर सजा सूर्य फिर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

विस्तार

अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य का श्रृंगार किया गया और फूलों की माला से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।

विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी नवरात्रि के चौथे दिन पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा, वह देखते ही रह गया।

विज्ञापन

बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्रृंगार किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था का लाभ उठाया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजसी स्वरूप में दिए दर्शन
इस दौरान भगवान महाकाल ने भक्तों को राजसी स्वरूप में दर्शन दिए। जिसने भी यह दर्शन किए, उसने स्वयं को धन्य महसूस किया।

 

मस्तक पर सजा सूर्य फिर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

मस्तक पर सजा सूर्य फिर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed