{"_id":"6911f6f3ce1a15fdac0afc0c","slug":"baba-mahakal-came-give-darshan-devotees-first-monday-month-of-agahan-chandramouleshwar-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3613658-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने निकले बाबा महाकाल, अगहन मास के पहले सोमवार पर निकली भव्य सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने निकले बाबा महाकाल, अगहन मास के पहले सोमवार पर निकली भव्य सवारी
Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
सार
अगहन मास के पहले सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी आज शाम धूमधाम से निकाली गई। भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) मास की तीसरी सवारी सोमवार शाम परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। सवारी से पहले मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में भगवान के श्री चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन पं. घनश्याम शर्मा ने किया। पूजन के उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर को रजत पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अगहन मास के पहले सोमवार को निकाली गई इस सवारी में महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान का क्षिप्रा नदी के जल से अभिषेक कर रजत पालकी में विराजित किया गया। सवारी के आगे-आगे तोपची, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया।
ये भी पढ़ें: Indore News: बैठक में पार्षद बोले- वार्डों में काम नहीं हो रहे है, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार सवारीर श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बख्शी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। यहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके पश्चात रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए सवारी पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर लौटी।
इस दौरान तोपची, कडाबीन, श्री महाकालेश्वर बैंड, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने नगरवासियों को भगवान महाकाल के आगमन की सूचना देते हुए मार्ग को भक्तिमय बना दिया।