{"_id":"65e3fc7314b044952e021f67","slug":"baba-mahakal-appeared-in-the-form-of-sun-in-bhasmarti-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: मस्तक पर दमका वैष्णव सम्प्रदाय का तिलक, भस्मारती में सूर्य के स्वरूप में बाबा महाकाल ने दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: मस्तक पर दमका वैष्णव सम्प्रदाय का तिलक, भस्मारती में सूर्य के स्वरूप में बाबा महाकाल ने दिए दर्शन
Sun, 03 Mar 2024 09:58 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:58 AM IST
सार
Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की अष्टमी पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
मस्तक पर दमका वैष्णव सम्प्रदाय का तिलक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भस्मारती में सूर्य के स्वरूप में बाबा महाकाल ने दर्शन दिए, इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार सूर्य के स्वरूप में वैष्णव तिलक लगाकर किया गया था।
विज्ञापन
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी
वहीं भांग से श्रृंगार किया गया था, जिसके बाद बाबा महाकाल को आभूषण पहनाए गए और मिष्ठानों का विशेष भोग भी लगाया गया। बाद में बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।
विज्ञापन
