फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BA student committed suicide by consuming poison... 12th class student died after falling into a well

Ujjain News: बीए के छात्र ने जहर खाकर दी जान... 12वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से हुई मौत

Thu, 10 Oct 2024 10:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by consuming poison... 12th class student died after falling into a well
बीए के छात्र ने जहर खाकर दी जान... 12वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से हुई मौत
तराना में रहने वाले बीए फाइनल के विद्यार्थी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पारस पिता शिवनारायण मालवीय (23) निवासी तराना माधव कॉलेज का छात्र था। गंभीर हालत में उसके परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पारस के भाई सोनू ने बताया कि उसके परिजन रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने देवास गए थे। वह शाम को खेत पर पहुंचा और जहर खाने के बाद पिता को फोन किया। जब उन्होंने स्वयं के देवास में होने की बात कही तो पारस ने अपने अंकल मिथुन को फोन पर सूचना दी और कहा कि मुझे बचा लो। काका व अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां पारस की मृत्यु हो गई। भाई सोनू ने बताया कि पारस ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है। जबकि 12वीं की छात्रा कुएं के पास पानी पीने पहुंची और पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। तनीशा पिता गोकुल बरवड़ा (16) निवासी लाम्बीखेड़ी घोंसला थाना राघवी परिजनों के साथ खेत पर सोयाबीन काटने गई थी। वह पानी पीने कुएं पर पहुंची और पैर फिसलने से गहरे कुएं में जा गिरी। परिजनों ने उसकी लाश कुएं में देखी और अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि तनीशा के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed