{"_id":"65ae44f4c9ee86a9be0eaad5","slug":"ayodhya-ram-temple-batukas-whose-name-was-named-after-ram-he-performed-the-complete-oblation-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: उज्जैन में अखंड रामचरित पाठ पूरा, जिन बटुकों का नाम राम से उनसे संपन्न करवाई पूर्ण आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: उज्जैन में अखंड रामचरित पाठ पूरा, जिन बटुकों का नाम राम से उनसे संपन्न करवाई पूर्ण आहुति
Mon, 22 Jan 2024 04:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:05 PM IST
सार
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ उज्जैन के शनि मंदिर पर अखंड रामचरित मानस पाठ संपन्न हुआ। जिन बटुकों का नाम राम से उन्हीं ने पूर्ण आहुति संपन्न करवाई।
विज्ञापन
अखंड रामचरित पाठ पूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ वैसे तो देश-विदेश में इस गौरव के क्षण की धूम मची हुई है। लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ, जिसे 101 ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
मकर सक्रांति से कृष्णा मिश्रा गुरुजी के तत्वावधान में त्रिवेणी शनि मंदिर पर चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि शनि नव ग्रह मंदिर त्रिवेणी से सूर्य देव की सवारी जो राम धुन मे निकली थी, उसी के 101 बटुक ब्राह्मण पाठ कर रहे हैं, जिन बटुक के नाम राम से हैं, उन्हीं के द्वारा पूर्ण आहुति कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में सूर्य वेद मंडल वेद विद्यालय के प्रमुख आचार्य सोम जी के मार्गदर्शन में हुई।
विज्ञापन
समापन राम हवन से हुआ, जिसमें सभी बटुक ब्राह्मण ने कृष्णा गुरुजी के साथ पूर्ण आहुति दी। आयोजन में इंदौर भोपाल से लोग अनुष्ठान में पधारे थे। इस दौरान अनिल कुमार, विजय केलकर, अतुल मीना स्वागत सौर्य वेद महा विद्यालय के सोम आचार्य ने किया।
विज्ञापन
