फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Autos, E-rickshaws Banned on Hari Phatak-Neelkanth Dwar Route in Ujjain to Ease Traffic

Ujjain News: हरीफाटक से महाकाल के नीलकंठ द्वार रूट पर ऑटो-ई रिक्शा बैन, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत

Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 11:26 PM IST
सार

उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र की जाम समस्या कम करने के लिए यातायात पुलिस ने हरी फाटक-बेगमबाग-नीलकंठ द्वार मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगा दी है। ऑटो संघ की सहमति से लिया गया यह निर्णय श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Autos, E-rickshaws Banned on Hari Phatak-Neelkanth Dwar Route in Ujjain to Ease Traffic
मंदिर पहुँचने मे होगी आसानी

विस्तार

महाकाल मंदिर क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर अब ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन




उप पुलिस अधीक्षक यातायात दिलीप परिहार और थाना प्रभारी यातायात इन्द्रपाल सिंह की मौजूदगी में ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम बनाने और आमजन की सुविधा को लेकर चर्चा के बाद इस रूट पर ऑटो-ई रिक्शा बंद करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति बनी। याद रहे कि महाकाल मंदिर पहुंच इस मार्ग पर हरी फाटक से नीलकंठ द्वार के बीच संकरे रास्ते पर ऑटो-ई रिक्शा की वजह से रोज भारी जाम लगता है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। महाकाल मंदिर जाने वाला ये प्रमुख मार्ग है, इसलिए यातायात सुचारू करना जरूरी था।
विज्ञापन


बैठक में ऐसे बनी सहमति
बैठक में ऑटो-ई रिक्शा संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी वाहन चालकों से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने को कहा गया। इस दौरान बताया गया कि नए नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से हरी फाटक-बेगमबाग-नीलकंठ द्वार रूट पर जाम की समस्या कम होगी। पैदल श्रद्धालुओं और लोकल ट्रैफिक को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा की सफाई: हेमंत खंडेलवाल बोले- CM की संपत्ति में नहीं हुआ कोई बदलाव, यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा

जानिए क्यों लगाया गया बैन?

  • लंबा जाम- महाकाल मंदिर और भारत माता मंदिर पहुंचने वाले इस मार्ग पर रोज लंबा जाम लगता है। संकरे रास्ते पर ऑटो-ई रिक्शा की भीड़ से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो जाता है।

  • श्रद्धालु होते हैं परेशान - देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में घंटों लगते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को जाम में फंसकर सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।

  • VIP-प्रोटोकॉल एंट्री भी यहीं से- इसी मार्ग से VIP और प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश होता है। जाम की वजह से सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल मूवमेंट भी प्रभावित होता था।

क्या कहते है जिम्मेदार
शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू रखना प्राथमिकता है। ऑटो संघ के सहयोग से जनता को जाम से राहत मिलेगी।
- दिलीप परिहार, DSP यातायात

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed