फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   As education session is about to end, 1,725 school children of Ujjain have not received bicycles yet

अधर में सरकारी योजना: शिक्षा सत्र खत्म होने को, उज्जैन के 1,725 स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिली साइकिल

Wed, 17 Jan 2024 09:16 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 09:16 AM IST
सार

Ujjain Hindi News: एमपी सरकार ने छठी और नौवीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क साइकिल प्रदाय योजना लागू की थी। लेकिन शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर है और उज्जैन जिले के कई शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को अब तक साइकिल नहीं दी गई है।

विज्ञापन
As education session is about to end, 1,725 school children of Ujjain have not received bicycles yet
विद्यार्थियों को साइकिल न मिलने से उन्हें पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदाय योजना वर्ष 2004-05 में शुरू की गई थी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की स्कूली पढ़ाई में घर से स्कूल की दूरी बाधा न बने, इसके लिए सरकार ने उन्हें साइकिल देने को योजना शुरू की थी। मगर यह योजना अकसर लापरवाही का शिकार रही है। ऐसा मौजूदा शिक्षा सत्र में भी हुआ है। सत्र 2023-24 खत्म होने की कगार पर आ गया है और हालत यह है कि उज्जैन जिले के लगभग 1,725 स्कूली बच्चों को अब तक सरकार से साइकिल नहीं मिल सकी है। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कक्षा छठी और नौवीं में शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी जिनके घर से स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या इससे अधिक है, इनके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने निशुल्क साइकिल प्रदाय योजना वर्ष 2004-05 में शुरू की थी। वर्ष 2016-17 से पूर्व पात्र बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए 2,400 रुपये दिए जाते थे। सरकार से संज्ञान में जब ये बात आई कि बच्चों के अभिभावक इन रुपयों से साइकिल नहीं खरीद रहे हैं तो सरकार ने वर्ष 2016-17 से योजना में बदलाव किया और लघु उद्योग निगम के जरिए खुद साइकिल खरीद कर देना शुरू किया।
विज्ञापन


ऐसा करने पर विद्यार्थियों को साइकिल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उद्देश्य पूरा न होने पर गत वर्ष सरकार ने फिर योजना बदली और साइकिल के लिए राशि बढ़ाकर पुनः खाते में जमा कराना तय किया। जिले में दिसंबर से पहले छठी के पात्र 1,988 विद्यार्थियों में से 1,784 के बैंक खाते में राशि जमा की। शेष 204 को पिछले साल के स्टॉक में रखी साइकिल देने का आदेश जारी हुआ, बावजूद अब तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नौवीं के पात्र 5,983 विद्यार्थियों में से 4,462 विद्यार्थियों के बैंक खाते में राशि जमा की गई। शेष 1,521 को अब भी राशि मिलने का इंतजार है। पिछले शिक्षा सत्र 2022-23 में सरकार ने साइकिल के पात्र सभी विद्यार्थियों को पैदल चलवाया था। वहीं, अब शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर है और उज्जैन जिले के 1,725 स्कूली बच्चों को अब तक साइकिल नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed