{"_id":"63c64d33198050221038f390","slug":"anil-ambani-arrived-to-visit-baba-mahakal-after-14-years-said-exile-is-over-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar: 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, बोले- वनवास खत्म हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar: 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी, बोले- वनवास खत्म हुआ
Tue, 17 Jan 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:54 PM IST
सार
पंडित आशीष पुजारी ने उनसे कहा कि आपका महाकाल दर्शन करने आना 8-9 वर्षों बाद हो रहा है, जिस पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 वर्ष नहीं…. मैं पूरे 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल की शरण में आया हूं मेरा वनवास पूरा हुआ।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का पूजन करते अनिल अंबानी, टीना अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के नामी-गिरामी अरबपति कारोबारी अनिल अंबानी ने मंगलवार को अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। अनिल अंबानी ने गर्भगृह में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीष प्राप्त किया। इस दौरान अनिल अंबानी पीले रंग के शोला व सफेद अंग वस्त्र में दिखाई दिए। उन्होंने गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन व अभिषेक संपन्न करवाया। पूजा के बाद अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने नंदी हॉल में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया।
महाकाल प्रबंध समिति की ओर से एडीएम संतोष टैगोर ने अनिल अंबानी को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी भेंट कर उनका सम्मान किया। दर्शन के दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जैसे ही उद्योगपति अनिल अंबानी महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे उसी दौरान पंडित आशीष पुजारी ने उनसे कहा कि आपका महाकाल दर्शन करने आना 8-9 वर्षों बाद हो रहा है, जिस पर उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा कि 8-9 वर्ष नहीं…. मैं पूरे 14 वर्ष बाद बाबा महाकाल की शरण में आया हूं मेरा वनवास पूरा हुआ।