फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Anganwadi workers washed the lamp of Shiv Jyoti Arpanam program in ujjain

Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के दीप आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने धोए, नेता प्रतिपक्ष बोले- यह कार्य निंदनीय

Mon, 13 Feb 2023 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 01:33 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि इस कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाना उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि दीपक धुलाने का कार्य संबंधित ठेकेदारों का होना चाहिए।

विज्ञापन
Anganwadi workers washed the lamp of Shiv Jyoti Arpanam program in ujjain
दीपक धोती आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम उज्जैन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत लगभग तीन करोड़ से अधिक के टेंडर किए गए। लेकिन अधिकतर कार्य समाजसेवी संस्था और नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। एक अनोखे आदेश ने नगर निगम के आदेश की पोल खोल दी। शहर की लगभग 300 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को ठेकेदार द्वारा दिए जा रहे दीपकों की धुलाई का कार्य सौंपा गया।
विज्ञापन


दीपक धोने का काम मजदूरों से कराया जा सकता था। नगर निगम में मजदूरों की कमी नहीं है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक शिक्षिका की तरह देखा जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के समान छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षित करती है, लेकिन इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपक धोने जैसे कार्य में लगाया गया है और लगभग तीन दिवस तक उनसे दीपक धुलाये जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि इस कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाना उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि दीपक धुलाने का कार्य संबंधित ठेकेदारों का होना चाहिए और जिस कार्य के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है, उस राशि से समस्त कार्य कराया जाना चाहिए। लेकिन निगम के अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनसे दीपक धुलाने का कार्य करा रहे और किसी भी स्थिति में यह कार्य कर्मचारियों के साथ एक अन्याय की तरह उनसे सम्मानजनक कार्य कराया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश, जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, एवं सामाजिक पंचायत विभाग को इस संबंध में मैं निर्णय करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed