फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Amrit Mahotsav Rath Yatra reached Ujjain from Bikaner

Ujjain: बीकानेर से उज्जैन पहुंची अमृत महोत्सव रथ यात्रा, हुई पूजा अर्चना, मां शिप्रा का जल लेकर इंदौर रवाना

Wed, 06 Dec 2023 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Dec 2023 02:09 PM IST
सार

Ujjain: अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को भव्य रूप से की जाएगी, लेकिन इसके पहले श्री तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के अमृत जन्म महोत्सव के पूर्व संपूर्ण भारत में दो रथों के माध्यम से रथ यात्रा निकाली जा रही है। जो की देशभर के 75 प्रमुख तीर्थ स्थलों से इस धारा की पावन मिट्टी और तीर्थ का पवित्र जल एकत्रित कर 26000 किलोमीटर होते हुए 14 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन
Amrit Mahotsav Rath Yatra reached Ujjain from Bikaner
उज्जैन पहुंची अमृत महोत्सव रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए उज्जैन पहुंची। जहां इस रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और टावर चौक पर एक कार्यक्रम के दौरान उज्जैन की पावन मिट्टी और माँ शिप्रा का जल रथ यात्रा के साथ चल रहे डॉ विवेक उपाध्याय,  तिलक दुबे, सद्गुरु तिवारी, शांतनु शुक्ला और अन्य साधु संतों को भेंट किया। यात्रा संयोजक महेश परयानी ने जानकारी देते बताया कि अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व श्री तुलसी पीठाधीश्वर पद्म भूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज के द्वारा हनुमान सेवा ट्रस्ट के माध्यम से एक भव्य रथ यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। जोकि बीकानेर से होते हुए उज्जैन पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन




बीकानेर से यात्रा को किया गया था रवाना
श्री परयानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवंबर 2024 को जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के द्वारा बीकानेर से इस यात्रा को ध्वज दिखाकर रवाना किया गया था। जिसके बाद यह यात्रा हरिद्वार, गाजियाबाद, मथुरा और भोपाल से होते हुए उज्जैन पहुंची। उज्जैन में इस यात्रा का स्वागत उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पांडे, महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और संत सत्कार समिति के प्रमुख प्रकाश चित्तौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


साधु संतों का किया गया स्वागत
जिन्होंने पहले अमृत रथ यात्रा के साथ चल रहे। साधु संतों का स्वागत सम्मान किया और उसके बाद मां शिप्रा के जल के साथ उज्जैन की पावन माटी को साधु संतों को भेंट किया गया। अमृत महोत्सव रथ यात्रा की उज्जैन में जिम्मेदारी संभाल रहे समाजसेवी गोपाल बलवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनो ने रथ का पूजन अर्चन कर महाआरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




22 जनवरी हमारे लिए गौरव का दिन 
अमृत महोत्सव रथ यात्रा के दौरान उपस्थित साधु-संतों और उपस्थितजनों ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि 22 जनवरी 2024 हमारे लिए गौरव का दिन है, क्योंकि इस दिन के लिए हमें सालों का संघर्ष करना पड़ा। जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के जन्मदिन के पहले देशभर में यह यात्रा अमृत महोत्सव रथ यात्रा के रूप में निकाली जा रही है, जिसे निकालने का मुख्य उद्देश्य देशभर के 75 प्रमुख तीर्थस्थलों की पावन मिट्टी और जल का एकत्रिकरण करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed