{"_id":"6489ad781e1590252d0428e8","slug":"aghori-baba-bam-bam-nath-angry-on-being-prevented-from-going-to-the-sanctum-sanctorum-of-mahakal-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी के महाकाल: गर्भगृह में जाने से रोकने पर अघोरी बाबा बम बम नाथ नाराज, दो साल से शिखर दर्शन कर ही लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी के महाकाल: गर्भगृह में जाने से रोकने पर अघोरी बाबा बम बम नाथ नाराज, दो साल से शिखर दर्शन कर ही लौट रहे
Wed, 14 Jun 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:37 PM IST
सार
बाबा बम बमनाथ बाबा महाकाल के बड़े भक्त हैं जो कि पिछले 18 वर्षों से गर्भगृह में जाकर पूजन-अर्चन करते थे, लेकिन कोरोना का हाल के दौरान दो वर्षों तक उनके मंदिर में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
बाबा बमबमनाथ अब महाकाल के शिखर दर्शन कर रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल के दर्शन में वीआईपी कल्चर अब साधु-संतों को भी रास नहीं आ रहा। शिप्रा नदी चक्रतीर्थ पर रहने वाले नागा बाबा बमबम नाथ नाथ भी नाराज हैं। उनका कहना है कि दो साल पहले मुझे गर्भगृह में जाने से रोक दिया था, तब से ही वे सिर्फ शिखर दर्शन कर लौट रहे हैं। इधर प्रशासन का कहना है कि बाबा आएं तो, उन्हें दर्शन करवाए जाएंगे।
बता दें कि बाबा बम बमनाथ बाबा महाकाल के बड़े भक्त हैं जो कि पिछले 18 वर्षों से गर्भगृह में जाकर पूजन-अर्चन करते थे, लेकिन कोरोना का हाल के दौरान दो वर्षों तक उनके मंदिर में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। गर्भगृह में जाने पर लगाई गई इस रोक से नाराज होकर बाबा बमबम नाथ ने मंदिर के अंदर जाना छोड़ दिया है, लेकिन वह आज भी बाबा महाकाल के शिखर दर्शन करने जरूर जाते हैं। बाबा बमबम नाथ नाथ ने महाकाल मंदिर में प्रवेश प्रतिबंध होने पर, पंडे पुजारी व महंत पर आरोप लगाते हुए अमर उजाला को बताया कि मैं पिछले 18 सालों से लगातार महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दर्शन कर रहा था। कोरोना काल मे मुझे दर्शन से रोक दिया गया। तब से अब तक मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बमबम नाथ ने आरोप लगाया कि पंडे, पुजारियों और महंत को लगता था मेरी वजह से उनकी कमाई मारी जा रही थी। इसलिए इन्हीं लोगों ने प्रतिबंध लगवाया है। बमबमनाथ अब मंदिर के बाहर से शिखर दर्शन करते हैं । उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है वह शिखर दर्शन ही करते रहेंगे।
मंदिर आने पर करवाएंगे सम्मानपूर्वक दर्शन
मामले में मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि जहां तक मेरे संज्ञान में है, अब तक बाबा बमबम नाथ महाकाल मंदिर में दर्शन करने नहीं आए हैं। अगर वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने आते हैं तो उन्हें सम्मानपूर्वक दर्शन करवाए जाएंगे। जैसे सभी साधु संतों को करवाए जाते हैं बाबा बमबम नाथ को भी दर्शन करवाए जाएंगे।