{"_id":"657b0efd3beda2f7ac0eb4c6","slug":"after-becoming-cm-mohan-yadav-s-followers-are-increasing-rapidly-on-social-media-millions-joined-in-4-days-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Mohan Yadav: CM बनते ही मोहन यादव के सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, चार दिन में लाखों जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Mohan Yadav: CM बनते ही मोहन यादव के सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, चार दिन में लाखों जुड़े
Thu, 14 Dec 2023 07:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:52 PM IST
सार
एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव को देश भर से बधाई देने का सिलसिला जारी है तो दूसरी ओर आम लोग उन्हें इंटरनेट पर खूब सर्च कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान हुआ, वैसे ही लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ढूंढ़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजनीति में चौंकाने वाला नाम मोहन यादव सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। तेजी से उनके नाम की सर्चिंग और फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के लाल परैड मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए। एक तरफ मुख्यमंत्री यादव को देश भर से बधाई देने का सिलसिला जारी है तो दूसरी ओर आम लोग उन्हें इंटरनेट पर खूब सर्च कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान हुआ, वैसे ही लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ढूंढ़ना शुरू कर दिया। किसी ने गूगल पर सर्च कर उनका नाम डाल कर उनके बारे में जानकारी जुटाई तो कई लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर सर्च करके फॉलो किया।
पहले और अब के फॉलोअर्स
बता दें कि डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे, तब उनके पब्लिक फिगर इंस्टाग्राम पर 95 हजार लोग फ्लोअर्स थे। वहीं फेसबुक पर दो लाख 54 हजार, ट्वीटर पर दो लाख 26 हजार लोग फॉलो कर रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान हुआ अब चार दिन में फॉलोअर्स की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। बुधवार शाम सात बजे तक इंस्टग्राम पर दो लाख नौ हजार, फेसबुक पर 3 लाख 28 हजार और ट्विटर पर 2 लाख 74 हजार फॉलोअर्स हो गए। वहीं चीफ मिनिस्टर ऑफ एमपी गवर्मेंट ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 8 लाख 28 हजार फॉलोअर्स दिखे। फेसबुक सीएम मुख्यमंत्री पर 10 लाख नौ हजार और ट्विटर भी 10 लाख नौ हजार फॉलोअर्स नजर आने लगे हैं।
पल-पल की जानकारी हो रही अपलोड
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से पल-पल की जानकारी अपलोड हो रही है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर चार हजार 712 फोटो व वीडियो पोस्ट थे। इसके बाद विधायक दल की बैठक से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने, शपथ ग्रहण सहित अन्य फोटो पोस्ट किए गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर शपथ ग्रहण से लेकर बाबा महाकाल की पूजा के फोटो पोस्ट किए गए। ऑफिशियल इंटरनेट मीडिया पर सीएम मप्र, चीफ मिनिस्टर ऑफ एमपी पर तेजी से पल-पल की जानकारी, फोटो व वीडियो पोस्ट हो रहे हैं।