फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Additional Commissioner bluntly said- Do not encroach under the bridge, corporation will take action

Ujjain: अतिक्रमणकारियों को अपर आयुक्त की दो टूक, बोले- पुल के नीचे मत करो अतिक्रमण, निगम करेगा कार्रवाई

Mon, 22 May 2023 03:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 22 May 2023 03:59 PM IST
सार

अपर आयुक्त आदित्य नागर ने उपायुक्त संजेश गुप्ता के साथ हरी फाटक ब्रिज के नीचे का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने कहा, ऐसा नहीं करने पर निगम द्वारा कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
Additional Commissioner bluntly said- Do not encroach under the bridge, corporation will take action
निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में जितने भी ब्रिज पुल और पुलिया हैं उनके नीचे किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो और ना ही ब्रिज के नीचे किसी भी प्रकार का निजी विज्ञापन न किया जाए अन्यथा संपत्ति विरूपण के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश अपर आयुक्त आदित्य नागर द्वारा उपायुक्त संजेश गुप्ता के साथ हरी फाटक ब्रिज के नीचे का निरीक्षण के दौरान दिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि शहर में जितने भी बड़े ब्रिज हैं उनके नीचे कतिपय लोगों ने अतिक्रमण करते हुए या तो गुमटियां लगा ली हैं या किसी ने अपनी सुविधा के अनुरूप चढ़ाव बना लिए है। या फिर पार्किंग के लिए स्थल का उपयोग किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल नहीं है। साथ ही कुछ लोगों द्वारा पुल के नीचे दीवारों पर बिना अनुमति के निजी रूप से विज्ञापन लिखे गए हैं, जो कि संपत्ति विरूपण की श्रेणी में आता है। अपर आयुक्त आदित्य नागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने अपने जोन अंतर्गत आने वाले ऐसे स्थानों का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाते हुए सफाई करवाए। साथ ही रंग रोगन करते हुए स्वच्छता के स्लोगन लिखे जाएं। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी डी.एस. परिहार, उपयंत्री राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed