{"_id":"656d9ad5ebcd48dcae00e382","slug":"actress-jhanvi-kapoor-arrives-to-seek-blessings-of-baba-mahakal-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, भस्म आरती में हुई शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, भस्म आरती में हुई शामिल
Mon, 04 Dec 2023 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:54 PM IST
सार
Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और दिव्य भस्म आरती में शामिल हुई। उनके दोस्त शिखर पहाड़िया और जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोमवार की सुबह बाबा महाकाल के दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती का लाभ लिया। इस दौरान उनके साथ उनके दोस्त शिखर पहाड़िया और जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार भी मौजूद थे। जिन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने आपको कृतार्थ किया।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज उज्जैन पहुंची थी। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह लगभग 2 घंटे तक आरती में शामिल रही और भोले शंभू भोलेनाथ के साथ इस भव्य आरती को निहारती नजर आई।
विज्ञापन
महाकाल को एक लोटा जल भी किया अर्पित
बता दें कि भस्म आरती के दौरान उन्होंने कई बार तालियां बजाई और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी दिखाई दी। इधर, पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद जाह्नवी कपूर ने अपने साथ आए मित्रों के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और पंडित के माध्यम से बाबा महाकाल को एक लोटा जल भी अर्पित करवाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जाह्नवी कपूर ने बताया कि में दूसरी बार बाबा महाकाल के दरबार में आई हूं। यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा मुझे बाबा महाकाल के दर्शन कर अच्छा अनुभव हो रहा है, दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है।
विज्ञापन
