फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Actor Bindu Dara Singh visited Baba Mahakal in ujjain

Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन कर अभिनेता बिंदु दारा सिंह बोले- यहां पॉजिटिव एनर्जी, एक बार दर्शन करने जरूर आए

Mon, 10 Jun 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

Ujjain: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया, दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए।
 

विज्ञापन
Actor Bindu Dara Singh visited Baba Mahakal in ujjain
अभिनेता बिंदु दारा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदु दारा सिंह जितनी भी देर बाबा महाकाल के मंदिर में रहे, इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही प्रसन्नता दिखाई दी। उन्हें इस बात की काफी खुशी थी कि जिस मंदिर के बारे में उन्होंने इतने समय से सुन रखा था, आज एक विशेष संयोग के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ आखिर उन्हें मिल ही गया।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी माधव दिलीप शर्मा ने बताया कि इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन दर्शन तो किया ही साथ ही चंदन का तिलक लगवाकर वे बाबा महाकाल के सामने नतमस्तक दिखाई दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी बात कही, लेकिन इस बात की शुरुआत जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ हुई। बिंदु दारा सिंह ने कहा कि मैं धन्य हूं जो मुझे बाबा महाकाल के इस प्रकार से दर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीवी पर हमारा हनुमान जी के नाम पर एक शो चलता है। हनुमान जी शिव जी के 11वें अवतार हैं, जिनकी में पूजा अर्चना और सेवा करता हूं। इंदौर किसी काम से आया था, लेकिन जैसे ही मुझे बाबा महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला मैं तुरंत इस पावन नगरी में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने मुझे बुलाया और मुझे काफी अच्छी तरीके से भगवान के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की दर्शन व्यवस्था काफी ठीक है, मैं आप सभी से कहना चाहूंगा कि आप भी बाबा महाकाल के दर्शन करने जरूर आए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें यही मेरी कामना है। मैं उन्हें भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो मुझे यहां दर्शन करवाने के लिए लाए हैं।


इसके साथ वो बोले कि अगर आप इंदौर तक आते हैं तो बाबा महाकाल के दर्शन करने जरूर आए।य़ यह आलौकिक मंदिर है, हम सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें इतनी उम्र में बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिला। बाबा महाकाल के दरबार में पॉजिटिव एनर्जी है यह मैं ही नहीं कहता बल्कि यहां पर जितने भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं वह इस बात को अच्छे से जानते हैं। कुछ दिनों पहले मैंने अभिनेत्री रवीना टंडन से भी इस मंदिर के बारे में पूछा था और यहां आकर मुझे पॉजिटिव एनर्जी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed