{"_id":"65a663503b44099eb20d4da5","slug":"action-against-those-who-got-jobs-with-fake-disability-certificate-in-ujjain-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: फर्जी दिव्यांग पत्र प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों पर एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: फर्जी दिव्यांग पत्र प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों पर एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बर्खास्त
Tue, 16 Jan 2024 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:36 PM IST
सार
Ujjain: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पाकर कुछ लोगों ने उज्जैन जिला शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी ले ली थी। जांच के बाद जब फर्जी प्रमाण पत्र का पता चला तो जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है और उनके नियुक्ति भी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
फर्जी दिव्यांग पत्र प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों पर एक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में पिछले दिनों मई महीने में तीन उम्मीदवारों द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर सरकारी नौकरी ली गई थी। उनके नाम गौरव ब्रह्म स्वरूप पाराशर, अनिल शर्मा, और अशोक पदमचंद्र जैन है।
विज्ञापन
तीनों पर गिरी गाज
बताया जा रहा है कि इन तीनों के मामले में लोक शिक्षण संचनालय में शिकायत हुई कि इन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी लगाया है। इस पर शिक्षा संचाननालय से जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा को जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच की और संबंधितों को नोटिस देकर मामला फर्जी पाए जाने पर तीनों शिक्षकों को बर्खास्त कर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
