फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman fell into an under-construction drain and a rod pierced her stomach, her condition critical.

Ujjain News: निर्माणाधीन नाली में ऐसी गिरी महिला कि सरिया हो गया पेट के आर-पार, हालत नाजुक

Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
सार

उज्जैन के लक्ष्मीनगर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रेमलता बारिया नामक महिला निर्माणाधीन नाली में गिर गई, जहां सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
A woman fell into an under-construction drain and a rod pierced her stomach, her condition critical.
महिला की पीठ में निकला सरिया

विस्तार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच आज एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक महिला पर भारी पड़ गई। काम पर जा रही प्रेमलता बारिया नामक महिला अचानक असंतुलित होकर निर्माणाधीन नाली में जा गिरी, जहां लगा एक मोटा सरिया उनके पेट के आर-पार हो गया। हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाई। स्थानीय लोगों की मदद से सरिया काटकर महिला को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि महिला के शरीर मे सरिया बेहद संवेदनशील अंगों (डायफ्राम और आंतों) के पास फंसा है। वर्तमान में महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम ऑपरेशन के जरिए सरिया निकालने की तैयारी कर रही है। इधर, घटना के बाद नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पूरा शहर महिला के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - बिल्डर के घर में बमबाजी, लगातार दो बम फेंके फिर कार पर किया जमकर पथराव, इस बात से थे नाराज

महिला की स्थिति बेहद नाजुक
डॉक्टरों के अनुसार, सरिया महिला के शरीर में गहराई तक घुस गया था और दिल, डायाफ्राम व आंतों के पास तक चोट पहुंचने की आशंका है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है, लेकिन महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन और ठेकेदार पर सवाल
इस हादसे ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed