{"_id":"67428d1b86730f0533031d1a","slug":"a-wall-had-fallen-on-a-laborer-know-what-the-doctor-said-when-he-took-him-to-the-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2348414-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मजदूर पर गिरी दीवार, मकान मालिक ने घायल को सड़क पर छोड़ा, परिजन ले गए अस्पताल; नहीं बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मजदूर पर गिरी दीवार, मकान मालिक ने घायल को सड़क पर छोड़ा, परिजन ले गए अस्पताल; नहीं बच सकी जान
Sun, 24 Nov 2024 09:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 09:40 AM IST
सार
उज्जैन में एक मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक विनोद की पांच बेटियां हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मजदूर पर गिरी थी दीवार जानिए अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने क्या कहा....
विस्तार
उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रूईगढ़ा के गोपी गार्डन के पीछे चद्दर का शेड लगाते समय एक मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मकान मालिक ने मजदूर को घर से बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उन्हेल का रहने वाला 38 वर्षीय विनोद पिता श्यामलाल पांचाल चद्दर का शेड लगाने की मजदूरी करता था। वह रूईगढ़ा स्थित गोपी गार्डन के समीप रहने वाले श्रवण सिंह ठाकुर के घर काम करने गया था। वह दूसरी मंजिल पर चद्दर का शेड लगा रहा था, तभी उस पर दीवार गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में श्रवण ने मजदूर को उठाकर घर से बाहर सड़क पर पटक दिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन विनोद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद की पांच बेटियां हैं और वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
इधर, डंपर की टक्कर से महिला की मौत
नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित देवास रोड पर गुरुवार रात बाइक सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि देवास रोड पर पेट्रोल पंप के सामने डंपर चालक ने बाइक सवार राजेंद्र कुमार शर्मा (45 वर्ष) और उनकी पत्नी मांगूबाई को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस गंभीर अवस्था में घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मांगूबाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल पति ने पुलिस को बताया कि वे मोती बंगला, देवास के रहने वाले हैं और केडी पैलेस स्थित पत्नी के मायके मिलने के लिए आए थे। मायके में मिलने के बाद वे वापस देवास लौट रहे थे। इसी दौरान देवास रोड पर हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मांगूबाई का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए देवास ले गए।
