{"_id":"67382b30fe0e7241b40d1bcc","slug":"a-unique-devotee-of-baba-mahakal-offered-a-garland-of-dollar-notes-also-kept-the-name-secret-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2321726-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: अनोखे भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाई डॉलर के नोटों से बनी माला, नाम भी रखा गुप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: अनोखे भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाई डॉलर के नोटों से बनी माला, नाम भी रखा गुप्त
Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
सार
श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोटों से बनी माला अर्पित की है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल ने पहनी डॉलर की माला।
विस्तार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। ये भक्त बाबा महाकाल के श्रृंगार के लिए स्वयं नई-नई सामग्री लेकर आते हैं। शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान एक ऐसे ही भक्त ने डॉलर के नोट से बनी माला दान के रूप में बाबा महाकाल को अर्पित की। भस्म आरती के बाद यह माला बाबा महाकाल को चढ़ाई गई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोटों से बनी माला अर्पित की है। इस माला को चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। भस्म आरती के बाद यह माला बाबा महाकाल को अर्पित की गई और फिर इसे कोषालय में जमा कर दिया गया। इसके अलावा भस्म आरती में शामिल एक अन्य श्रद्धालु ने 51,000 रुपये की नगद राशि भी बाबा महाकाल मंदिर में रखी दान पेटी में डाली।