फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A First Year Student Died Near Ujjain After Visiting Mahakal Temple

Ujjain News: महाकाल दर्शन कर लौट रहा छात्र दुर्घटना का शिकार, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर ले ली जान

Fri, 12 Jul 2024 12:29 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहा स्नातक में प्रथम वर्ष का छात्र की मोटरसाइकल गुरुवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया गया।

विज्ञापन
A First Year Student Died Near Ujjain After Visiting Mahakal Temple
पुलिस थाना नानाखेड़ा.....

विस्तार

देवास के समीप इटावा में रहने वाला प्रथम वर्ष का छात्र गुरुवार शाम मोटरसायकल से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। रात 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए मोटरसायकल से रवाना हुआ। तपोभूमि से होकर वह देवास रोड पर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मृतक का शव बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि देवास के समीप इटावा का रहने वाला राजवीर पिता सुमेरसिंह सेंधव, उम्र 22 साल, स्नातक फर्स्ट ईयर का छात्र था। गुरुवार शाम वह मोटरसायकल से उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। महाकाल दर्शन के बाद रात 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए रवाना हुआ। इंदौर रोड पर तपोभूमि से देवास रोड पर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसायकल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही राजवीर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और उसके शव को बरामद कर अस्पताल भिजवाया। राजवीर के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग उज्जैन आ गए थे। शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तथा उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। सीसीटीवी देखकर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed