फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   80 Artist Perform Dance At Mahakal Temple In Ujjain For Non-Stop 16 Years

Mahakal Temple: महाकाल के सामने 80 कलाकारों की 16 घंटे नृत्य आराधना, गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन

Tue, 30 May 2023 04:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 30 May 2023 04:29 PM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 80 कलाकारों ने भस्मारती पर 16 घंटे की नृत्य आराधना शुरू की। गंगा दशहरा पर यह विशेष आयोजन किया गया। 
 

विज्ञापन
80 Artist Perform Dance At Mahakal Temple In Ujjain For Non-Stop 16 Years
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नृत्य आराधना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के साथ 80 से अधिक कलाकारों ने भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के दरबार में नृत्य आराधना शुरू की। यह आराधना रात साढ़े 10 बजे तक 16 घंटे जारी रहेगी। इस प्रस्तुति में पांच से 55 वर्ष तक के कलाकार भगवान महाकाल के आंगन में शिव तांडव और पंचाक्षर में भगवान की स्तुति कर रहे हैं।

विज्ञापन


नृत्यांगना मृणालिनी चौहान ने बताया कि महाकाल मंदिर में मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर रसराज प्रभात नृत्य संस्था ने 16 घंटे तक बिना रुके नृत्य आराधना शुरू की। पांच से 55 वर्ष तक के महिला-पुरुषों ने इस नृत्यांजलि में भाग लिया। भगवान महाकाल के दरबार में प्रतिवर्ष होने वाली नृत्य आराधना का यह 34वां वर्ष है। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी एक माह पहले की गई। 80 से अधिक कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। पांच साल की बालिका से से उम्रदराज पुरुष व महिला कलाकार भी शामिल हैं। संगत कलाकार हर्ष यादव, तबले पर मानस शर्मा, हारमोनियम पर सृष्टि हैं। बड़वाह से संजय महाजन भी अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed