फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   75 E-Bikes will run in Ujjain, 7 spots will be fixed in the city, will open through app

Ujjain: महाकाल की नगरी में चलेगी 75 E-Bike, शहर में 7 स्पॉट होंगे तय, एप से खुलेगी-ऑनलाइन होगा पेमेंट

Sun, 12 Nov 2023 10:41 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

महाकाल के भक्तों की सुविधा के लिए नगर निगम अब जल्द ही ई-बाइक उज्जैन शहर में चलाने जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया चुनाव तक के लिए रोकी गई है। चुनाव के बाद टेंडर खोलकर जल्द ही शहर में ई बाइक शुरू की जाएगी। पहली बार में जल्द ही 75 बाइक शहर के लिए आने वाली है।

विज्ञापन
75 E-Bikes will run in Ujjain, 7 spots will be fixed in the city, will open through app
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में जल्द ही ई-बाइक चलेगी। इससे शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को आवागमन की नई सुविधा मिलने लगेगी। ये ई-बाइक सबसे ज्यादा पर्यटकों के भी काम आएगी। ई-बाइक एप के माध्यम से चलेगी।
विज्ञापन


महाकाल लोक बनने के बाद से देश भर से बड़ी संख्या में उज्जैन पर्यटक आ रहे हैं। ये पर्यटक महाकाल मंदिर दर्शन के बाद शहर के अन्य मंदिरों और दार्शनिक स्थलों पर जा रहे हैं, ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम अब जल्द ही ई-बाइक उज्जैन शहर में चलाने जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने बताया कि पहली बार में जल्द ही 75 बाइक शहर के लिए आने वाली है। शहर में बाइक चलाने के लिए टेंडर डाले गए थे जिसमें दो कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। टेंडर प्रक्रिया चुनाव तक के लिए रोकी गई है। चुनाव के बाद टेंडर खोलकर जल्द ही शहर में ई बाइक शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


निगम कमिश्नर सिंह ने बताया कि उज्जैन शहर में 7 जगह (डॉकिंग स्टेशन) पार्किंग बनाई जाएगी और यहीं से इन ई-बाइक लिया जाएगा। ई-बाइक का टेंडर खुलने के बाद संचालन कंपनी करेगी और एप बनवाएगी। कंपनी के एप के माध्यम से ई-बाइक को खोला जा सकेगा और जहां भी जाना है उसके लिए ऑनलाइन पेमेंट कर बाइक का उपयोग कर निर्धारित पार्किंग पर छोड़ना होगा। बाइक दो सीटर होगी, इसका सबसे ज्यादा फायदा उज्जैन दर्शन करने आने वाले पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed