फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Jhirnya Back in Spotlight After 31 Years, Sheikh’s Welcome Sees Taliban-Style Firing, Cash Showered

उज्जैन:31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या, शेख के स्वागत में तालिबानी स्टाइल में दनादन फायरिंग, नोट भी उड़ाए

Thu, 10 Sep 2026 12:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

दुबई से आए शेख के स्वागत में झिरन्या गांव में जमकर हवाई फायरिंग की गई और नोट उड़ाए गए। काला नकाब पहनकर गोली चलाते आरोपी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Ujjain: Jhirnya Back in Spotlight After 31 Years, Sheikh’s Welcome Sees Taliban-Style Firing, Cash Showered
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

31 साल पहले कुएं से एके-47 राइफलें मिलने के बाद देशभर में तहलका मचाने वाला उज्जैन जिले का झिरन्या गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला दुबई से आए एक शेख के स्वागत में सरेआम हुई ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग और नोट उड़ाने का है। तालिबानी अंदाज में काला नकाब पहनकर हवा में गोलियां दागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना अगस्त महीने की बताई जा रही है। झिरन्या गांव में नयाबुद्दीन और रियाबुद्दीन के घर आए एक शेख के स्वागत में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जश्न के माहौल में दोनाली बंदूक से हवा में दनादन गोलियां चलाई गईं और जमकर नोट उड़ाए गए। वीडियो में एक आरोपी मुंह पर काला नकाब बांधकर तालिबानी स्टाइल में हवाई फायरिंग करता साफ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने एसपी प्रदीप शर्मा से लेकर बिरलाग्राम टीआई तक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


31 साल पुराना वो एके-47 कांड
बता दें कि झिरन्या गांव का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब से ठीक 31 साल पहले इसी झिरन्या गांव के एक कुएं से भारी मात्रा में एके-47 राइफलें बरामद हुई थीं, जिसने पूरे देश को चौंका दिया था। अब तीन दशक बाद एक बार फिर इसी गांव में हथियारों के खुले प्रदर्शन ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: ग्राउंड रिपोर्ट- इंदौर के पहले आईटीआई का होस्टल हो गया खंडहर, खतरों के बीच रहते है 60 बच्चे


दो आरोपी राउंडअप, नकाबपोश गिरफ्तार
वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एडिशनल एसपी करणदीप सिंह और क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर की टीम ने पड़ताल शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर बिरलाग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई की। तालिबानी लुक में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी इरफान (40), पिता नईस अंसारी, निवासी समता नगर (रतलाम) को सालाखेड़ी चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की गई है। पुलिस ने धार जिले के गंधवानी निवासी असलम (45) को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब तीसरे मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

जल्द किया जाएगा खुलासा
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि दुबई से आए शेख के स्वागत में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed