{"_id":"65827413f121e729a6028c27","slug":"25th-introduction-conference-of-audichya-brahmin-society-organized-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: औदीच्य ब्राह्मण समाज का 25वां परिचय सम्मेलन आयोजित, 600 से अधिक आई थी प्रविष्टियां, 20 संबंध भी हुए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: औदीच्य ब्राह्मण समाज का 25वां परिचय सम्मेलन आयोजित, 600 से अधिक आई थी प्रविष्टियां, 20 संबंध भी हुए तय
Wed, 20 Dec 2023 10:27 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:27 AM IST
सार
Ujjain: परिचय से ही परिणय की राह निकलती है को आधार मान कर औदीच्य ब्राह्मण समाज उज्जैन द्वारा गत 25वां परिचय सम्मेलन उज्जैन में आयोजित किया गया। जिसमें लड़के ही नहीं लड़कियों ने भी बेबाकी से परिचय दिया।
विज्ञापन
औदीच्य ब्राह्मण समाज का 25वां परिचय सम्मेलन आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज के अध्यक्ष पंकज जोशी एवं संयोजक देवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि औदीच्य समाज का 25वां परिचय सम्मेलन सूरज गार्डन, चिन्तामण गणेश के पास, उज्जैन में संपन्न हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा एवं महाराष्ट्र आदि प्रान्तों से लगभग 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई।
विज्ञापन
इस आयोजन में कोई अतिथि न होकर स्थानीय समाज के वरिष्ठजन महेश ज्ञानी, उद्धव जोशी, रवि ठक्कर, उमाशंकर भट्ट, श्याम आचार्य, पंकज जोशी आदि ने श्री गोविन्द माधव एव महाकाल का पूजन कर दीप प्रज्जवलन किया। स्वस्ति वाचन सोहन भटट, विनोद पण्डया एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा माला तथा अंगवस्त्र प्रदान कर इनको सम्मानित किया।
विज्ञापन
आयोजन की रूपरेखा
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्याम मेहता एवं वारूणी आचार्य ने आयोजन की रूपरेखा की सदन को जानकारी दी। सबसे पहले परिचय पुस्तिका "मनमीत" का विमोचन किया गया, जिसमें प्रत्याशियों की विस्तृत जानकारी दी गई थी। इसके बाद युवक-युवती प्रत्याशियों को कमशः मंच पर आमंत्रित किया। प्रत्याशियों द्वारा प्रथम बाबा महाकाल एवं भगवान गोविंद माधव को पुष्प अर्पित कर बेबाकी से अपना परिचय दिया। इस व्यवस्था से अभिभावकों को प्रत्याशियों को देखनें एवं पत्रिका में उनकी जानकारी जानने का पर्याप्त अवसर मिला।
विज्ञापन
नव विवाहित जोड़ों को भी मंच से किया गया सम्मानित
प्रत्याशी परिचय के प्रथम सत्र की समाप्ति के बाद परिवार परिचय का दूसरा दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें अनेक परिवारों द्वारा एक दूसरे से चर्चा की, इसमें लगभग 20 संबंध तय हुए। इन्दौर एवं अन्य स्थानों से पधारे समाज के सदस्यों एवं परिचय सम्मेलन को प्रारंभ करनें वाले वरिष्ठजनों को समिति द्वारा माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किये गया। पूर्व सम्मेलनों से विवाह संपन्न हुए नव विवाहित जोड़ों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इस आयोजन की सफलता में भोजन से लेकर पुस्तक वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति, युवा कल्याण औदीच्य ब्राहमण समिति एवं महिला समिति के सभी सदस्यों की महती भूमिका रही।
