{"_id":"65a7a4a97393442bd903daa0","slug":"11-day-atirudra-rudrabhishek-started-in-mahakaleshwar-temple-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ 11 दिवसीय अतिरूद्र रूद्राभिषेक, सीएम की पत्नी ने पूजन कर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ 11 दिवसीय अतिरूद्र रूद्राभिषेक, सीएम की पत्नी ने पूजन कर किया शुभारंभ
Wed, 17 Jan 2024 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:28 PM IST
सार
Ujjain: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में महाकाल मंदिर में 11 दिवसीय अतिरुद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव द्वारा रुद्र कलश पूजन कर किया गया।
विज्ञापन
सीएम की पत्नी ने पूजन कर किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकालेश्वर मंदिर वरिष्ठ पुजारी रमन गुरु और दिनेश गुरु ने बताया कि अयोध्या में हो रही श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा शुभ कार्य हेतु 11 दिवसीय अतिरुद्र रुद्राभिषेक एवं हवन अनुष्ठान मकर संक्रांति महापर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने रुद्र कलश का पूजन कर प्रारंभ किया।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर स्थित यज्ञशाला में सीमा यादव ने परिवार सहित अति रुद्र अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य प्राप्त किया। यह अनुष्ठान 25 जनवरी तक महाकालेश्वर मंदिर के यज्ञशाला में महाकाल भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है। यहां नित्य हजारों आहुतियां केसर, इत्र, इलायची, लोंग, जावित्री, हवन साकल्य आदि औषधी से भगवान का आह्वान कर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो यह प्रार्थना भी की जा रही है। इस अतिरुद्र अनुष्ठान से मानव कल्याण, विश्व कल्याण, सनातन धर्म रक्षा और पूरे विश्व में सर्व संकट निवारण होगा।
विज्ञापन
पुरोहित एवं पुजारीगण मौजूद रहे
पुजारी रमन गुरु, दिनेश गुरु ने सभी लोगों से अपील की है कि सुख शांति प्राप्ति के लिए इस अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य प्राप्ति करें। यज्ञ में उमेश त्रिवेदी, गोपाल त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र गुरु, पुजारी राम गुरु, पुजारी राजेश शर्मा, आकाश शर्मा (टिंकू), मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, मधुर शर्मा, पीयूष जयसवाल, दर्पण कहार, शैलेंद्र धोसरिया, प्रवीण कहार, आकाश वर्मा, मोनू राव, पंडित राघव माधव सहित महाकाल मंदिर के पुरोहित एवं पुजारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
