फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Women caught stealing chains from devotees' necks, police interrogating suspects of gang

उज्जैन: श्रद्धालुओं के गले से चेन चुराने वाली महिलाएं पकड़ाईं, गिरोह की आशंका में पूछताछ कर रही पुलिस

Sun, 19 Dec 2021 05:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 05:29 PM IST
सार

पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के गले से चेन चुराने वाली महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं का पूरा गिरोह है जो इस तरह की वारदात करता है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain: Women caught stealing chains from devotees' necks, police interrogating suspects of gang
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के गले से चेन चुराने वाली महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं का पूरा गिरोह है जो इस तरह की वारदात करता है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ाई गई महिलाएं उत्तरप्रदेश की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक महिला को पकड़ा जिसने महाकाल मंदिर और गढ़कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं के गले से चेन चुराई थी। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं को पकड़ा। इनसे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले की हैं। ये पूरा गिरोह हो सकता है जो इस तरह की वारदात करता है। इनका निशाना मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के गले से चेन व अन्य सामान लूटना होता है। कुछ पुरुष सदस्य भी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं। दरअसल मंगलनाथ मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आई आंध्रप्रदेश की महिला का पर्स चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा था। ये तीनों महिलाएं मंगलनाथ मंदिर परिसर में घूम रही थीं। पूछताछ के दौरान उनके पास से पर्स मिला था। पुलिस ने इन महिलाओं से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की। महाकाल मंदिर में चेन चुराने की घटना में इनका हाथ होने पर इनको महाकाल पुलिस को सौंपा है। वहां इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूटे गए माल के संबंध में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed