{"_id":"6196236d4b5b6a7c747d962c","slug":"ujjain-unhail-toll-block-the-miscreants-reached-the-toll-wearing-a-mask-on-the-face-vandalized-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन-उन्हेल टोल नाके पर उपद्रवः चेहरे पर नकाब पहन टोल पर पहुंचे बदमाश, लाठी डंडों से की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन-उन्हेल टोल नाके पर उपद्रवः चेहरे पर नकाब पहन टोल पर पहुंचे बदमाश, लाठी डंडों से की तोड़फोड़
Thu, 18 Nov 2021 03:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 18 Nov 2021 03:48 PM IST
सार
उज्जैन-उन्हेल रोड स्थित टोल नाके पर बुधवार को कुछ बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। लाठी डंडों से बदमाशों ने टोल के कंप्यूटर सहित अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
उज्जैन-उन्हेल टोल नाके पर की गई तोड़फोड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्हेल रोड स्थित टोल नाके पर बुधवार शाम को तोड़फोड़ की घटना हुई। करीब दर्जनभर नकाबपोश बदमाश टोल पर पहुंचे और तोड़फोड़ की। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन-उन्हेल रोड पर टोल नाका है। बुधवार शाम को कर्मचारी ड्यूटी बदलने पर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान कार व बाइक में सवार करीब दस से बारह लोग टोल नाके पर पहुंचे। सबके मुंह पर नकाब थे। आते ही उन्होंने लाठियों से टोल का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। शीशे और कंप्यूटर तोड़े। अचानक हुई घटना से टोल कर्मचारी भयभीत हो गए। घटना के वक्त मौजूद लोग भी सहमे से नजर आए। काफी देर तक टोल से आवाजाही में परेशानी आई। टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखे। टोल कर्मचारी रौनक पिता कुशल कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
वाहनों के नंबर ट्रेस कर रही पुलिस
तोड़फोड़ के दौरान बदमाशों ने कंप्यूटर सहित उपकरण तोड़ दए। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े, लेकिन दूसरी जगह से कैमरे चालू थे। बिलिंग मशीन आदि भी तोड़ दी। तोड़फोड़ के बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद कमर्चारी बाहर आए और जैसे-तैसे एक काउंटर शुरू कर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई। चूंकि बदमाशों के चेहरों पर नकाब थे इस कारण किसी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर तोड़फोड़ की वजह क्या है। रंजिश जैसी घटना को लेकर भी टोल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। अब तक यह बात सामने आई है कि कुछ लोग बिना टोल दिए गुजरना चाहते हैं जिन पर सख्ती की जाती है। संभवतः उनमें से ही किसी ने यह काम किया होगा क्योंकि घटना में सिर्फ तोड़फोड़ की गई है। लूट या इस तरह की वारदात नहीं हुई। इस लिहाज से माना जा रहा है कि बदमाशों का मकसद सिर्फ तोड़फोड़ ही था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहनों के नंबर ट्रेस करने की कोशिश कर रही है जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जाएगी।