फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Uncontrolled dumper entered the crane outside Mahakal temple, devotees standing for incineration narrowly survived

उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर क्रेन में जा घुसा अनियंत्रित डंपर, भस्मारती के लिए खड़े भक्तों ने भागकर बचाई जान

Wed, 09 Mar 2022 04:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 04:45 PM IST
सार

महाकाल मंदिर के बाहर बुधवार तड़के बड़ा हादसा होने से टल गया। अनियंत्रित होकर डंपर क्रेन से भिड़ गया। इसके बाद बैरिकेड्स में जा घुसा। भस्मारती के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु जान बचाकर भागे। समय रहते लोग संभल गए वरना बड़ा हादसा हो जाता।

विज्ञापन
Ujjain: Uncontrolled dumper entered the crane outside Mahakal temple, devotees standing for incineration narrowly survived
इस तरह बैरिकेट्स में घुसा डंपर, जिससे मच गई अफरातफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की भस्मारती के पहले श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। एक डंपर अनियंत्रित होकर क्रेन से टकरा गया। जिस जगह हादसा हुआ, वहीं पर भस्मारती के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। डंपर के टकराने के बाद श्रद्धालु जान बचाकर भागे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के महाकाल की भस्मारती के लिए गेट क्रमांक 13 के पास श्रद्धालु कतार में लगे थे। इसी दौरान अचानक से गेट नंबर चार की तरफ से डंपर आया और वहां खड़ी क्रेन को टक्कर मार दी। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। कतार में लगे लोग इधर उधर भागे। गेट की ओर जाकर डंपर रुका। बाद में चालक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल महाकाल मंदिर परिसर के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यह डंपर भी इसी काम में लगा था। देर रात करीब 12:30 बजे महाकाल मंदिर के सामने से मलबा भरकर डंपर एमपी 05 जी 7597 हरसिद्धि मंदिर की ओर जाने के लिए खड़ा था। डंपर अचानक चालू होकर तेजी से आगे बढ़ा और बड़े गणेश मंदिर के सामने खड़ी क्रेन से भिड़ गया। इसके बाद आगे बढ़कर सड़क किनारे रखे बैरिकेड्स में उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनर की कारस्तानी
जिस समय घटना हुई उस समय वहां करीब 40 से 50 श्रद्धालु खड़े थे। चूंकि भस्मारती के लए रात से ही कतार लगना शुरू हो जाती है इस कारण भक्त कतार में लगने जा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि चालक डंपर को खड़ा करके कहीं गया था। इसी दौरान क्लीनर ने उसे चालू कर दिया और आगे ले जाने लगा और वह अनियंत्रित होकर क्रेन से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed