फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: To get the road approved, the CEO asked for a bribe of 20 thousand rupees from the sarpanch, EOW arrested red handed

उज्जैन: रोड स्वीकृत करवाने के लिए सीईओ ने मांगी सरपंच से 20 हजार रुपये की रिश्वत, ईओडब्ल्यू ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 04:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 04:16 PM IST
सार

सरपंच से रिश्वत मांगना एक सीईओ को महंगा पड़ गया। शिकायत हुई और ईओडब्ल्यू की टीम ने सीईओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। सीईओ का नाम केपी राज सिंह है और वे तराना जनपद पंचायत में सीईओ हैं। सरपंच से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
 

विज्ञापन
Ujjain: To get the road approved, the CEO asked for a bribe of 20 thousand rupees from the sarpanch, EOW arrested red handed
ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आऱोपी सीईओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरपंच से रिश्वत मांगना एक सीईओ को महंगा पड़ गया। शिकायत हुई और ईओडब्ल्यू की टीम ने सीईओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। सीईओ का नाम केपी राज सिंह है और वे तराना जनपद पंचायत में सीईओ हैं। सीसी रोड बनाने के एवज में ग्राम बेलरी के सरपंच से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलरी के सरपंच रामचंद्र धाकड़ ने ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी। इसमें कहा था कि तराना जनपद पंचायत के सीईओ केपी राज सिंह उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सरपंच ने बताया कि गांव में सीसी रोड स्वीकृत करने के बदले में ये रिश्वत मांगी जी रही थी। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने सीईओ को ट्रैप करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


बुधवार को शिकायकर्ता रिश्वत के 20 हजार रुपये सीईओ को देने गया। वहां ईओडब्ल्यू के अधिकारी भी पहुंचे। जैसे ही सीईओ ने रुपये लिए उनको रंगेहाथ पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू डीएसपी संजीव पाठक ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। सीसी रोड की राशि स्वीकृत करवाने के लिए जनपद सीईओ ने 20 हजार रुपए मांगे थे। उनको रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी केपी राज सिंह भोपाल के  निर्मल एनक्लेव विट्ठल नगर लालघाटी भोपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादी रामचंद्र धाकड़ के अनुसार बेलरी में सीसी रोड को स्वीकृत करवाने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा था। इस मामले में सीईओ से बात की तो उन्होंने 20 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद शिकायत की। बताया जा रहा है कि सीईओ के खिलाफ अन्य शिकायतें भी हैं जनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed