फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Three employees who kept donation money in their own pocket in Mahakal temple complex sacked, confessed to crime in interrogation

उज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर में दान राशि खुद की जेब में रखने वाले तीन कर्मचारी बर्खास्त, पूछताछ में कुबूल किया जुर्म

Tue, 03 May 2022 04:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 04:54 PM IST
सार

विश्व  प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्व मंदिर उज्जैन के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। तीनों कर्मचारी दान राशि के रुपये दान पेटी में न डालते हुए खुद की जेब में रखते हुए पकड़ाए थे। इसके बाद जांच हुई जिसमें तीनों दोषी पाए गए। 

विज्ञापन
Ujjain: Three employees who kept donation money in their own pocket in Mahakal temple complex sacked, confessed to crime in interrogation
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों महाकालेश्वर मंदिर के तीन कर्मचारी दान राशि को जेब में रखते हुए पाए गए थे। इनके खिलाफ जांच चल रही थी। जांच के बाद मंदिर प्रशासक ने तीनों को बर्कास्त कर दिया है। चेतावनी भी दी है कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि 30 अप्रैल को प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को एक सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने बताया था कि तिलक काउंटर पर तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली दान राशि भेंट पेटी में नहीं डलवाते बल्कि खुद रख लेते हैं। इस पर धाकड़ ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और कर्मचारियों की टीम बनाकर तिलक काउंटर पर छापामार कार्रवाई की थी। उन्होंने तीन कर्मचारियों ब्रजेश पाठक, गोपाल जोशी और शुभम मिश्रा को पकड़ा था। तीनों के पास से 1500 रुपये जब्त किए थे। तीनों कर्मचारी दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में आए थे और 3 बजे उन्हें पकड़ा था। एक घंटे में उन्होंने दान राशि में 1500 रुपये का गबन किया था। प्रशासक धाकड़ ने बताया कि दान राशि में गबन पकड़े जाने के बाद जांच करवाई गई। दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा था। सोमवार को जांच रिपोर्ट आ गई, जिसमें तीनों को दोषी बताया गया। तीनों कर्मचारियों ने भी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल लिया। इस पर तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed