फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: This will be the plan for Mahashivratri, darshan will be done in three layers, will have to wait in queue for an hour...

उज्जैन: महाशिवरात्रि के लिए ये रहेगा प्लान, तीन लेयर में करवाए जाएंगे दर्शन, एक घंटे तक लगना होगा कतार में...

Sun, 27 Feb 2022 01:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

महाशिवरात्रि 1 मार्च को है। उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए इस बार लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने दर्शन के लिए प्लान बनाया है, जिसके तहत तीन लेयर में दर्शन करवाए जाएंगे। कोशिश है कि एक घंटे में दर्शन हो जाएं। 

विज्ञापन
Ujjain: This will be the plan for Mahashivratri, darshan will be done in three layers, will have to wait in queue for an hour...
प्रशासन ने शिवरात्रि पर दर्शन व्यवस्था के लिए बनाया है प्लान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में महकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रशासन की कोशिश है कि भीड़ एकत्र न हो और लोग दर्शन के लिए बढ़ते रहें। प्रयास किए जा रहे हैं कि एक घंटे में दर्शन हो सके। इसके लिए प्रशासन ने प्लान बनाया है। 
विज्ञापन


दरअसल, 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। इसके चलते उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस बार कोरोना संक्रमण भी काफी हद तक कम हो गया है। इस कारण बीते दो सालों की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। इसके चलते प्रशासन ने प्लान बनाया है जिसमें तीन लेयर में दर्शन करवाने की योजना है। इसमें से पहली लेयर आम भक्तों की होगी। दूसरा प्रोटोकॉल मार्ग और तीसरे में हरिफाटक से प्रवेश दिया जाएगा। इस बारे में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इंदौर, देवास, नागदा और बड़नगर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कर्क राज मंदिर में पार्किंग रखी गई है। यहां से श्रद्धालु पैदल गंगा गार्डन तक पहुंचेंगे। यहां जूता स्टैंड और लॉकर की सुविधा रहेगी।  पास में ही रास्ते से चारधाम मंदिर तक श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। दर्शन के बाद प्रवचन हॉल के पास बने निर्गम द्वार से बाहर जाएंगे। तीन बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। दो बैरिकेडिंग आम श्रद्धालुओं के लिए और तीसरी बैरिकेडिंग 250 रुपये की रसीद लेने वालों के लिए होगा। 
विज्ञापन


एक घंटे लगना होगा कतार में
श्रद्धालुओं को एक घंटे तक लाइन में लगना होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पानी की बोतल की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल न चलना पड़े, इसके लिए पार्किंग से लेकर गंगा गार्डन तक निशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा रहेगी। दिव्यांग और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंदिर समिति ने चार जगह पार्किंग व्यवस्था की है। पहली पार्किंग कर्कराज मंदिर के पास बनी है। इसके भरने के बाद त्रिवेणी संग्रहालय के पास बनी नई पार्किंग और कार्तिक मेला ग्राउंड की पार्किंग सहित हरि फाटक ब्रिज के पास बनी पार्किंग का उपयोग किया जा सकेगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर उतरने वाले श्रद्धालु मैजिक वाहन और ई-रिक्शा से चारधाम के पास तक जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी आएंगे दर्शन करने
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर कई वीआईपी भी दर्शन करने आएंगे। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आने की बात कही जा रही है। इनके वाहन प्रशासक कार्यालय के पास बने वीआईपी पार्किंग पर पार्क हो सकेगी। इसके बाद कंट्रोल रूम होते हुए वीआईपी नंदी मंडपम पहुंचेंगे। शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये के टिकट की व्यवस्था की गई है। चारधाम मंदिर से बड़ा गणेश मंदिर तक रसीद के लिए अलग-अलग जगह काउंटर बनाए जा रहे हैं। शीघ्र दर्शन की कतार भी चारधाम मंदिर से शुरू होगी। इसका टिकट भी वहीं से मिलेगा, जिसके बाद बैरिकेडिंग से होते हुए श्रद्धालु मंदिर के अंदर पहुंचेंगे। इधर मंदिर में लड्डू प्रसाद के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।महाशिवरात्रि के लिए 100 क्विंटल लड्डू बनाए गए हैं। शिवरात्रि पर श्रद्धालु चारों पार्किंग स्थल के साथ गंगा गार्डन और चारधाम मंदिर के पास बने स्टॉल से भी प्रसाद खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed