{"_id":"61c449a0dbaa9a1797288d6f","slug":"ujjain-theft-from-a-moving-train-sacks-of-manure-and-salt-thrown-down-from-the-goods-train-police-seized-and-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: चलती ट्रेन से चोरी, मालगाड़ी से नीचे फेंकी खाद और नमक की बोरियां... रेलवे पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: चलती ट्रेन से चोरी, मालगाड़ी से नीचे फेंकी खाद और नमक की बोरियां... रेलवे पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच
Thu, 23 Dec 2021 04:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:08 PM IST
सार
चलते ट्रकों से माल चुराने के मामले तो अब तक कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन अब चलती ट्रेन से भी इस तरह की वारदात हो रही है। उज्जैन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चलती हुई मालगाड़ी से यूरिया और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करती आऱपीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलते ट्रकों से माल चुराने के मामले तो अब तक कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन अब चलती ट्रेन से भी इस तरह की वारदात हो रही है। उज्जैन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चलती हुई मालगाड़ी से यूरिया और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं। रेलवे ट्रेक पर पड़ी इन बोरियों को आरपीएफ ने जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित मालगाड़ी से खाद और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं। घटना मंगलवार-बुधवार रात की बताई जा रही है। अगले दिन सुबह लोगों ने इनको देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची और पटरी पर पड़ी 53 बोरी जब्त की। इनमें खाद के साथ नमक की बोरियां भी थीं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि चोरी की नीयत से किसी ने बोरियां मालगाड़ी से नीचे फेंकी होंगी। ट्रेन से इस तरह बोरियां या माल नीचे फेंकने का यह पहला मामला है। इस मामले में आरपीएफ जांच में जुट गई है।
इफको खाद और टाटा नमक की हैं बोरियां
जो बोरियां रेलवे ट्रेक पर पड़ी थीं उनमें इफको खाद व टाटा नमक की बोरियां थीं। कहा यह भी जा रहा है कि रात को ये बोरियां फेंकी गई होंगी जिसके बाद देर रात को ही कोई इनको लोड करके ले गया होगा। कुछ बोरियां वहीं पड़ी रह गई। जिस मालगाड़ी से ये बोरियां फेंकी गई वह दक्षिण भारत की ओर जा रही थी। जिस जगह बोरियां पड़ी थी वह रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर है। जीरो पॉइंट ब्रिज के पास जिस जगह यह घटना हुई है वहां से एक कॉलोनी होते हुए मक्सी रोड फ्री गंज आने-जाने का रास्ता है। इन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरपीएफ का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। रात को करीब चार-पांच मालगाड़ी उक्त मार्ग से गुजरी हैं। किस मालगाड़ी में किस माल का कितना स्टॉक था यह पता लगाएंगे।