फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The bride kept waiting for the groom, before leaving the procession, the groom absconded with another girl

उज्जैन: दुल्हन करती रह गई दूल्हे का इंतजार, बारात निकलने से पहले दूसरी लड़की के साथ दूल्हा हो गया फरार

Tue, 01 Feb 2022 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

उज्जैन में बारात निकलने से पहले एक दूल्हा घर से बिना बताए फरार हो गया। दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे पर 25 लाख रुपये और एक कार मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ भागा है। 

विज्ञापन
Ujjain: The bride kept waiting for the groom, before leaving the procession, the groom absconded with another girl
उज्जैन: बारात निकलने से पहले दूल्हा फरार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शादी में दुल्हन बारात और दूल्हे का इंतजार करती रह गई और दूल्हा किसी अन्य लड़की के साथ फरार हो गया। मामला उज्जैन जिले के बामोरा गांव का है। यहां बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हा गायब होने का मामला सामने आया है। बारात से पहले दूल्हा गायब होने से शादी में हंगामा मच गया। दुल्हन के पिता ने इस घटना के बाद वर पक्ष पर दहेज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुल्हन के घर पर सभी लोग बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारात निकलने से पहले ही दूल्हा बिना बताए गायब हो गया, जिसके बाद लड़की के पिता ने वर पक्ष पर 25 लाख रुपये और एक कार मांगने का आरोप लगाया है। दुल्हन के पिता का कहना है कि दूल्हे के घर वालों ने शादी से पहले ये डिमांड रखी थी वहीं मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी नहीं करने की धमकी दी थी। मामले में एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ भागा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


भोपाल से आनी थी बारात
चिंतामन थाना अंर्तगत ग्राम बामोरा में महेंद्र कुमार सिंदल की पुत्री काजल की शादी घाटी भोपाल में होने वाली थी। अजय उर्फ बंटी पिता राजा राम पलासिया के साथ काजल का विवाह तय था। अजय देवास में बीएसएनएल में इंजीनियर है। शादी वाले दिन उज्जैन के ग्राम बामोरा में नाते-रिश्तेदार बारात का इंतजार कर रहे थे। तभी सूचना मिली की बारात नहीं आएगी। दूल्हे के घर से गायब होने की घटना से भोपाल में वर पक्ष के घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, दूल्हे को आसपास में सभी जगहों पर खोजा गया लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों बीत जाने के बाद भी अभी तक दूल्हे का पता नहीं चल सका। दूल्हा किन परिस्थितियों में और क्यों बारात से पहले घर से भागा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अजय और काजल की सगाई पिछले साल हुई थी। दूल्हा कपड़े खरीदने के दौरान जब आया था तो उसने दुल्हन के पिता से कहा था कि बारात वाले दिन 25 लाख रुपये और कार तैयार रखना नहीं तो बारात नहीं आएगी। परिजनों ने शादी में करीब 300 लोगों को बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed